शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज, सामने आई तस्वीरें

अभिनेता शहीर शेख ने आख‍िरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली। रुचिका, एकता कपूर के फिल्‍म डिविजन की हेड हैं। दोनों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल मुंबई में कोर्ट मैरिज की है।
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिजSocial Media

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख ने आख‍िरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली। रुचिका, एकता कपूर के फिल्‍म डिविजन की हेड हैं। दोनों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल मुंबई में कोर्ट मैरिज की है, जबकि आगे जून 2021 में वो एक पारंपरिक अंदाज में शादी करेंगे। कोर्ट मैरिज के ठीक बाद यह न्‍यूली वेड कपल जम्‍मू रवाना हो गया। बीते दिनों ही उन्होंने रुचिका कपूर को डेट करने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

वायरल हो रही हैं शादी के बाद की तस्वीरें:

शादी के बाद ही शहीर शेख अपनी पत्नी रुचिका के साथ जम्‍मू के लिए रवाना हो गए। बता दें, शहीर जम्‍मू के ही रहने वाले हैं। शादी के बाद शहीर ने कहा कि, उन्‍हें उनकी सच्‍ची जीवन साथी मिल ही गई, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। अब शहीर और रुचिका की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिजSocial Media

शहीर शेख ने शादी के बाद जारी किया स्टेटमेंट:

शादी के बाद शहीर शेख ने बॉम्बे टाइम्स से बात की और कहा, "भावनाओं की बात करें तो रुचिका बहुत ईमानदार हैं। हमारे रिश्ते की खास बात यह है कि, हम पहले दोस्त हैं। एक एक्टर होने के नाते, मुझे हमेशा कैमरा के सामने एक्टिंग करनी पड़ती है लेकिन मुझे ऐसा पार्टनर मिल गया है, जिसके साथ मैं, मैं रह सकता हूं। मैंने हमेशा कहा है कि, मुझे घूमने का शौक है और आखिरकार मुझे सही साथी मिल गया। मैं उनके साथ अपनी कभी ना खत्म होने वाली यात्राओं के लिए उत्सुक हूं।"

शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिजSocial Media

वहीं रुचिका ने भी शहीर के लिए कुछ ऐसी ही विचार रखे हैं। उन्होंने कहा, "हम अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन हमने अपने मतभेदों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, उन्हें मनाने के लिए चुना। हम दुनिया के लिए बहुत ज्यादा कुछ मतलब नहीं रखते, लेकिन हम एक-दूसरे के लिए बहुत मायने रखते हैं।"

शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिजSocial Media

शहीर शेख का वर्क फ्रंट:

शहीर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ़' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी शो 'झांसी की रानी' में उन्होंने नाना साहेब का किरदार निभाकर उन्होंने लोकप्रियता मिली। 2013 से 2014 तक प्रसारित हुए 'महाभारत' शो में अर्जुन के किरदार ने शहीर की लोकप्रियता को बुलंदी पर पहुंचाया। आज भी उन्हें इस किरदार के लिए याद किया जाता है। शहीर के अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली, यह रिश्ते हैं प्यार के शामिल हैं। शहीर ने इंडोनेशिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काम किया है।

कौन हैं रुचिका:

वहीं अगर रुचिका कपूर के बारे में बात करें, तो रुचिका फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री की दुनिया से जुड़ी हैं। वह एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्‍चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रड्यूसर और एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। रुचिका ने क्रिएटिव प्रड्यूसर के तौर पर बालाजी फिल्‍म्‍स के लिए 'जजमेंटल है क्‍या', 'लैला मजनू' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्‍मों के लिए काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com