शाहिद कपूर ने दिखाई 'पंजाब दी ठंड' की झलक, फैंस बोले- 'तुस्सी गर्मी फैला रहे हो'

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर पंजाब की ठंड की झलक शेयर की है।
शाहिद कपूर ने दिखाई 'पंजाब दी ठंड' की झलक
शाहिद कपूर ने दिखाई 'पंजाब दी ठंड' की झलकSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फैंस उनकी फोटोज काफी पसंद करते हैं और उनकी लेटेस्ट पोस्ट का इंतजार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर है, जिसमें वो हैंडसम दिख रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वो इस वक्त पंजाब में हैं।

शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर:

हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक क्लोज अप फोटो शेयर की है, जिसमें उनका क्लीन शेव्ड लुक देखा जा सकता है। गर्म कपड़े पहने शाह‍िद कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "पंजाब दी ठंड।" उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शाहिद कपूर की इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रहें हैं। उनकी ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "पंजाब की ठंड में आप गर्मी फैला रहे हो शाहिद।" एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा है, "ज्यादा ठंड में मत रहना सर जुकाम हो जाएगा, ख्याल रखें।"

शाहिद कपूर ने दिखाई 'पंजाब दी ठंड' की झलक, फैंस बोले- 'तुस्सी गर्मी फैला रहे हो'
शाहिद कपूर ने दिखाई 'पंजाब दी ठंड' की झलक, फैंस बोले- 'तुस्सी गर्मी फैला रहे हो' Social Media

बता दें कि, शाहिद कपूर जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन देश लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते फिल्म निर्माताओं ने मूवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

'जर्सी' के अलावा शाहिद कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वो जल्द ही डायरेक्शन राज एंड डीके की वेब सीरीज में नजर आएंगे। राज एंड डीके ने इस वेब सीरीज के लिए विजय सेतुपति के साथ भी हाथ मिलाया है, जो खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com