'महाभारत' फिल्म में कर्ण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे शहीद कपूर

शाहिद कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबर यह है कि, वह जल्द ही 'महाभारत' के कर्ण की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।
'महाभारत' फिल्म में कर्ण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे शहीद कपूर
'महाभारत' फिल्म में कर्ण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे शहीद कपूर Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। साल 2019 में आई बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' काफी सफल फिल्म साबित हुई। इसके बाद से उनके काम की काफी सराहना हो रही है। यही कारण है कि, उसके बाद से उन्हें कई फिल्मों के लिए साइन किया जा चुका है। इतना ही नहीं अब शाहिद को महाभारत के कर्ण के रोल में भी नजर आ सकते हैं।

इन दिनों शाहिद कपूर काफी चर्चा में :

दरअसल, शाहिद कपूर इन दिनों काफी चर्चा में है। खबर यह है कि, वह जल्द ही 'महाभारत' के कर्ण की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि, आजकल बॉलीबुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा और शहीद कपूर इन दिनों काफी साथ नजर आरहे हैं। उधर बॉलीवुड हंगामा द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द एक महाभारत नाम की फिल्म आने वाली है। जिसमें कर्ण का किरदार शाहिद कपूर निभाते नजर आएँगे और मजे की बात यह है कि, इस फिल्म में कर्ण की ही भूमिका मुख्य और अहम दिखाई जाएगी। साथ ही महाभारत की कहानी कर्ण के नजरिए से और कर्ण के इर्द-गिर्द ही घूमेगी।

कर्ण पर फिल्म बनाना चाहते मेहरा :

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने बताया है कि, वह हमेशा से ही कर्ण की भूमिका को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। अब इस प्रोजेक्ट के जरिए आखिरकार उनका सपना पूरा होने जा रहा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहिद को चुना है। जिससे शाहिद के फैंस को भी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। हालांकि, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिलहाल इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है और न ही फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने आई है। ऐसे में यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा कि फिल्म को मॉर्डन लुक दिया जाएगा या यह पौराणिक अंदाज में दिखाया जाएगा।

कौन थे कर्ण :

बताते चलें, सूर्यपुत्र के नाम से जाने जाने वाले कर्ण को दुर्योधन का सबसे खास दोस्त माना जाता है। क्योंकि उन्होंने दोस्ती के नाते अपने भाइयों का साथ नहीं दिया था। अपनी दोस्ती निभाने के लिए कर्ण ने महाभारत की लड़ाई में हिस्सा लिया था, इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com