बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलिवुड के चहेते स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं या घर से बाहर निकलती हैं, तो उनका स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा में रहता है। सुहाना खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।
सुहाना खान ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेत्री सुहाना खान ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे काफी क्यूट और इनोसेंट दिख रही हैं। हर बार तस्वीरों में कैप्शन देने वालीं सुहाना ने इन तस्वीरों को बिना कैप्शन के शेयर किया है। इस पोस्ट पर उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा और दोस्त शनाया कपूर ने भी इस पर कमेंट किया है। उनकी बहन आलिया ने लिखा है, "आब्सेस्ड विद दिस।" जबकि उनकी दोस्त शनाया कपूर ने लिखा, "क्या आप असल में हैं?"
बता दें कि, सुहाना खान अक्सर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। सुहाना ज्यादातर अपने स्टाइलिश लुक्स को लेके भी सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। बता दें, उनका अट्रैक्टिव लुक उनके फैंस को खूब लुभाता है। सोशल मीडिया पर सुहाना के लगभग डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स हैं।
आपको बता दें कि, अभिनेता शाहरुख खान की बेटी अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं। ऐसे तो सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सुहाना खान भारत में परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि, वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।