शनाया कपूर ने शुरू की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, संजय कपूर ने शेयर की बेटी की तस्वीरें

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
शनाया कपूर ने शुरू की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, संजय कपूर ने शेयर की बेटी की तस्वीरें
शनाया कपूर ने शुरू की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, संजय कपूर ने शेयर की बेटी की तस्वीरेंSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शनाया अपने डेब्यू को लेकर पिछले कुछ महीनों लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में अभिनेता संजय कपूर ने अपनी बेटी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है।

संजय कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता संजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी शनाया को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर शनाया कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "नई शुरुआत, आप पर गर्व है, मेहनत करो, फोकस करो, ये तो बस शुरुआत है, आसमान लिमिट है।" उनके इस पोस्ट पर अमृता अरोड़ा, फराह खान, वर्धा खान, करण बूलानी, भावना पांडे सहित तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया है।

बता दें कि, जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने मार्च में शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा की थी। उन्होंने उन्हें डीसीए दस्ते के सदस्यों में से एक के तौर पर पेश किया था। फिल्म के जुलाई में फ्लोर पर जाने की बात कही गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें देरी हुई है। शनाया कपूर डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म से गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ डेब्यू करेंगी।

आपको बता दें कि, इससे पहले करण जौहर, शनाया की कजिन जाह्नवी कपूर को 2018 में रिलीज हुई 'धड़क' फिल्म से ब्रेक दे चुके हैं। शनाया कपूर बॉलीवुड में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडेय और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की करीबी दोस्त हैं और अक्सर इनके साथ मौज-मस्ती करते हुए देखी जाती रही हैं। शनाया ने बॉलीवुड में आने से पहले बतौर असिस्टेंट काम किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com