बच्चों से मिलने अनाथ आश्रम पहुंची शहनाज गिल, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को हाल ही में अमृतसर के एक अनाथालय में देखा गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बच्चों से मिलने अनाथ आश्रम पहुंची शहनाज गिल, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो
बच्चों से मिलने अनाथ आश्रम पहुंची शहनाज गिल, सामने आईं तस्वीरें और वीडियोSocial Media

रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन को कई महीने का समय हो चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सभी सदमे में आ गए थे। इतना ही नहीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पूरी तरह से टूट गईं थीं। शहनाज ने काम से भी ब्रेक ले लिया था और वह घर से बाहर नहीं निकल रही थीं। शहनाज गिल ने लंबे समय बाद घर से बाहर कदम रखा है। शहनाज गिल को हाल ही में अमृतसर के एक अनाथालय में देखा गया।

सामने आईं तस्वीरें:

बीती रात शहनाज गिल एक अनाथालय में बच्चों और बूढ़े लोगों से मिलने पहुंची थी। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वे अपने चाहने वालों से मिलने के लिए अमृतसर के पिंगलवाड़ा इलाके में बने एक अनाथ आश्रम पहुंची हैं। यहां पहुंचते ही उनके चाहने वालों ने उन्हें गले से लगा लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। अब उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।

इस लुक में दिखीं शहनाज:

सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं कि, शहनाज कितने सादे लिबास में नजर आई और उन्होंने इस दौरान हरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है और साथ ही चश्मा लगाया हुआ है और अपने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लेकर घूम रही हैं। बता दें, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही शहनाज सदमे में थीं और उन्होंने पब्लिक अपीयरेंस देना ही बंद कर दिया था।

फैंस दे रहें हैं रिएक्शन:

शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस इसपर रिएक्शन दे रहें हैं। एक फैंस ने लिखा कि, "उनकी मुस्कान देखकर बहुत अच्छा लगा। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।" वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि, "वह एक रत्न है। उसकी मुस्कान मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"

वहीं अगर शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो हाल ही में फिल्म 'हौसला रख' में नजर आईं थीं। वहीं माना यह जा रहा है कि, वे फिल्म रिलीज होने के बाद लंदन चली गईं थीं। वहीं लौटते ही वे अनाथ आश्रम बच्चों से मिलने पहुंची हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co