शेखर कपूर चुने गए FTII के प्रेसीडेंट और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन

शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का प्रेसीडेंट और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
Shekhar Kapur became President of FTII and Chairman of Governing Council
Shekhar Kapur became President of FTII and Chairman of Governing CouncilSocial Media

राज एक्सप्रेस। देशभर में कई मामलों में खुलकर बोलने वाले फ़िल्म मेकर शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का प्रेसीडेंट और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। बताते चलें, फ़िल्म मेकर शेखर कपूर ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा जोर पकड़ा था। इस मामले में शेखर कपूर ने खुलकर बात की थी।

फ़िल्म मेकर शेखर कपूर संभालेंगे यह पद :

दरअसल, आज यानि मंगलवार को फ़िल्म मेकर शेखर कपूर को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें FTII गवर्निंग काउंसिल का नया चेयरमैन भी बनाया गया है। यानी कि, वह अब यह दोनों पद संभालेंगे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दी जानकारी :

बताते चलें, फ़िल्म मेकर शेखर कपूर की नियुक्ति के बारे में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि,

"आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मशहूर अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर्सनालिटी शेखर कपूर को एफटीआईआई सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें FTII की गवर्निंग काउंसिल का नया चेयरमैन बनाया गया है।"
प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर चुके शेखर कपूर :

बताते चलें, फ़िल्म मेकर शेखर कपूर की उम्र 74 साल है। शेखर कपूर का नाम देश के बड़े और प्रसिद्ध फ़िल्म मेकर में शुमार हैं। इतना ही नहीं उन्हें साल 2000 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। शेखर कपूर की प्रसिद्ध फिल्मों में मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com