शर्लिन चोपड़ा ने फिर साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। उनका ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
Sherlyn Chopra Targeted Shilpa Shetty After Raj Kundra Bail
Sherlyn Chopra Targeted Shilpa Shetty After Raj Kundra BailSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra)को पोर्नोग्राफी मामले में हाल ही में जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधती हुईं नजर आ रहीं हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर एक बार फिर शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है।

शर्लिन चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने शिल्पा को वास्तविक दुनिया में बदलाव लाने के लिए कहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने लिखा है, "आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं, उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!"

शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है। शर्लिन चोपड़ा इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रहीं हैं कि, "इस देश के लिए मैं कुछ करूं, खुद के लिए नहीं इस देश के लिए जिऊं। खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है एक हद तक, लेकिन गाड़ी बंगला खरीदने के बाद क्या? पोर्न बनाएं… नहीं बहुत कुछ है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं देश के लिए।"

इस वीडियो में वो आगे कहती हैं कि, "फिल्में कब तक करें, मैं चाहती हूं कि, पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करूं। मंच पर बैठकर साष्टांग करना बहुत आसान होता है, मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बातें करना आसान होता है, लेकिन आप फील्ड में जाकर पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।"

शर्लिन चोपड़ा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पहली बार नहीं जब शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा हो। शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम सामने आने के बाद से लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर ताने कस रही हैं। बता दें कि, पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को जुलाई महीने में जेल जाना पड़ा। लंबे समय से जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा को हाल ही में जमानत मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com