शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ, सामने आई तस्वीरें

बीते दिन देशभर में करवा चौथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्स इस बार अलग अंदाज में मनाते नजर आए। इस दौरन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

बीते दिन देशभर में करवा चौथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्स इस बार अलग अंदाज में मनाते नजर आए। कई सेलेब्स ने अपने करवा चौथ के व्रत की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं। वहीं, हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर पर करवाचौथ मनाने के लिए कई बड़े सितारों को बुलाया था। करवाचौथ की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस लुक नजर आईं शिल्पा शेट्टी:

करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी लाल साड़ी में नजर आईं। लाल साड़ी में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा शेट्टी की तरह उनके पति राजकुंद्रा ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। दोनों ने एक दूसरे को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी लोग इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर संग मनाया करवा चौथ:

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करवा चौथ के खास मौके पर करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीर में बिपाशा और करण की दमदार केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है। बिपाशा ने अपने लुक को कम्पलीट करने एक लिए वर्मिलियन शेड का जड़ाऊ सूट-सलवार डाला है, जिसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा काफी जंच रहा है।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

इस लुक में दिखीं रवीना टंडन:

अभिनेत्री रवीना टंडन ने करवा चौथ का त्योहार बहुत शानदार तरीके बनाया। भले ही रवीना टंडन इस समय मुंबई में नहीं हों, लेकिन हर साल की तरह उन्होंने भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रवीना ने करवा चौथ के लिए फैशन लेबल गोपी वैद का डिज़ाइन किया हुआ लाल शरारा पहना था, जिसमें रवीना बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही हैं।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

साड़ी में नजर आईं काजोल:

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी रीति-रिवाजों के साथ इस त्योहार मनाया। उन्होंने न केवल अजय के लिए निर्जला व्रत किया, बल्कि दुल्हन के जैसे तैयार होकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए काजोल ने सुर्ख लाल रंग की प्लेन साड़ी को चुना था, जिसके बॉर्डर और स्ट्रैपी ब्लाउज़ पर मैचिंग की कढ़ाई शामिल थी।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

काजल अग्रवाल ने भी मनाया करवा चौथ:

न्यूलीवेड काजल अग्रवाल ने करवा चौथ के मौके पर अपनी ये फोटो शेयर की हैं। ये काजल का शादी के बाद पहला करवा चौथ है। हाल ही में काजल ने गौतम किचलू संग शादी की है।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

नेहा कक्कड़ ने मनाया करवा चौथ:

अपनी शादी की तस्वीरों से सुर्खियां बटोर रहीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। नेहा ने शादी के बाद पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट किया। अपने पहले करवा चौथ को नेहा ने बेहद खास अंदाज में मनाया। शादी की खूबसूरत तस्वीरों के बाद करवा चौथ का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर:

प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ का सेलिब्रेशन विदेश में भी धूमधाम से मनाया। वे पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने करवाचौथ लुक की फोटो शेयर की है। रेड साड़ी में प्रियंका का लुक स्टनिंग लग रहा है। प्रियंका ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस पूजा की थाली हाथ में लिए मुस्कुरा रही हैं।

शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथ
शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल ने इस तरह से मनाया करवा चौथSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com