शिल्पा शेट्टी हुई 'चैंपियन ऑफ़ चेंज अवार्ड 2019' से सम्मानित

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वहीं उन्हें 'चैंपियन ऑफ़ चेंज अवार्ड 2019' से सम्मानित किया गया।
Shilpa shetty kundra Got Champion of Change Award 2019
Shilpa shetty kundra Got Champion of Change Award 2019Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। फिटनेस इन्फ्लुएंसर की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही उनके काम की दीवानी रही है। लोगों में स्वच्छ भारत अभियान को प्रोत्साहित करने की दिशा में शिल्पा के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए, 'चैंपियन ऑफ चेंज 2019' के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत के माननीय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

शिल्पा दिखीं आकर्षक लुक में :

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इस समारोह में महरून कलर की साड़ी में बहुत ही आकर्षक लुक में पहुंची, तो वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काले कलर की शेरवानी में नजर आये। दोनों ने साथ में यह अवार्ड लिया। शिल्पा ने धन्यवाद देते हुए अपनी बात समारोह में उपस्थित लोगों समक्ष रखी।

शिल्पा शेट्टी का कहना :

शिल्पा शेट्टी ने इस पर ख़ुशी जताते हुए कहा, "मैं इस पुरस्कार को पा कर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं और मुझे लगता है कि, अपने देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मन से स्वच्छता की शुरुआत होती है। जब हम अपने घरों को साफ रखते हैं, तो हमारे देश को क्यों नहीं? इस साल मैंने 480 पेड़ लगाए हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि, वह हमारे कीमती ग्रह की न केवल वर्तमान में बल्कि हमारे भविष्य की भी देखभाल करें।"

चेयरमैन नंदन झा का कहना :

IFIE के चेयरमैन नंदन झा कहते हैं, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रीमती शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को स्वच्छ भारत अभियान में उनके योगदान के लिए चैंपियन ऑफ़ चेंज अवार्ड 2019 के सम्मान से नवाज़ा गया।"

वर्क फ्रंट :

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फ़िल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी जो कि 14 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com