शिल्पा शेट्टी ने पहली बार दिखाया बेटी समिशा का चेहरा, शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राजकुंद्रा ने पहली बार अपनी बेटी समिशा का चेहरा सोशल मीडिया दिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समिशा दिख रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने पहली बार दिखाया बेटी समिशा का चेहरा, शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने पहली बार दिखाया बेटी समिशा का चेहरा, शेयर किया वीडियोSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ वीडियोज, फोटोज शेयर करते रहते हैं। शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में नए साल पर शिल्पा ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को पहली बार बेटी समिशा का चेहरा दिखाया है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा दोनों नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी समिशा अपने पापा पर गुस्सा होती हुई नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "चिंता कम करो और गाओ ज्यादा, समिशा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पिता राजकुंद्रा से कहा कि, आपको गाना गाना बंद करना चाहिए। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।" शिल्पा शेट्टी का वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। समिशा शेट्टी कुंद्रा वीडियो में येलो और ब्लू आउटफिट में काफी क्यूट लग रही हैं। उनकी क्यूटनेस देख परिवारवाले भी खूब हंसते हुए तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

ब्लैक मोनोकिनी में नजर आईं शिल्पा:

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। सामने आई तस्वीर में शिल्पा ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

वहीं अगर शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म 'हंगामा 2' में भी परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com