शो में जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं शिल्पा शेट्टी
शो में जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं शिल्पा शेट्टीSyed Dabeer Hussain - RE

शो में जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं शिल्पा शेट्टी, प्रोमो आया सामने

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों चर्चा में हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द ही सोशल मीडिया स्टार शो Social Media Star with Janice में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं। वो एक बार फिर अपने काम को लेकर एक्टिव नजर आ रहीं हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें शिल्पा अपने पुराने वाले अंदाज़ में मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

इस शो में आएंगी नजर:

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही सोशल मीडिया स्टार शो Social Media Star with Janice में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में शिल्पा जोर-जोर से हंसती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस किस बात पर हंस रही हैं, ये वीडियो में साफ नहीं किया गया है। इस दौरान उनके साथ यूट्यूबर निक भी बैठे दिख रहे हैं।

इस प्रोमो को शेयर करते हुए जेनिस ने लिखा कि, "यही सोच रहे हैं कि, शिल्पा और निक किस बात पर हंस रहे हैं? जानने के लिए कल के 5वें एपिसोड को ज़रूर देखें।"

वायरल हो रहा है वीडियो:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है। शो में शिल्पा यूट्यूबर निक के साथ दिख रही हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि, कैसे एक्ट्रेस हंसी के ठहाके लगा रही हैं और निक बार-बार उन्हें देख रहे हैं। शिल्पा अपने बिंदास अंदाज में शो में मजे करती दिख रही हैं।

बता दें कि, 19 जुलाई को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। राज के अरेस्ट होने के बाद शिल्पा ने हर तरह से सब जगह से कटऑफ कर लिया था, लेकिन एक महीने बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने का फैसला किया और 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में वापसी की। शिल्पा को दोबारा इस तरह देख उनके फैंस काफी खुश हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com