श्रद्धा आर्य ने अपनी पहली रसोई में बनाया सूजी का हलवा, वीडियो शेयर कर कही यह बात

टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने हाल ही में अपनी पहली रसोई का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नए परिवार के लिए 'सूजी का हलवा' बनाया।
Shraddha Arya made semolina pudding in her first kitchen
Shraddha Arya made semolina pudding in her first kitchenSocial Media

टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को नौसेना अधिकारी राहुल नागल के साथ शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के एक हफ्ते बाद भी उनके चेहरे से ब्राइडल ग्लो कम नहीं हुआ है और वह अपनी शादी को एन्जॉय कर रही हैं। श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपनी पहली रसोई का वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया वीडियो:

श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद अपने नए घर में पति और उनके परिवार के लिए एक स्वीट डिश बनाई। श्रद्धा आर्या ने अपने नए परिवार के लिए 'सूजी का हलवा' बनाया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, वह किचन में सूजी को भून रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी का रंग अभी तक चढ़ा हुआ है। बीच-बीच में वह सूजी की महक ले रही हैं और मुस्कुराते हुए चला रही हैं। हलवा तैयार होने के बाद वह काजू-बादाम से गार्निश करती हैं और लेकर जाती हैं।

श्रद्धा आर्य ने अपनी पहली रसोई में बनाया सूजी का हलवा, वीडियो शेयर कर कही यह बात
श्रद्धा आर्य ने अपनी पहली रसोई में बनाया सूजी का हलवा, वीडियो शेयर कर कही यह बातSocial Media

दिल लगाकर की कुकिंग:

श्रद्धा आर्या ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, "मैं बहुत ही कम कुकिंग करती हूं, लेकिन जब भी करती हूं, तो पूरे दिल से करती हूं। इस बार तो अपनी नई फैमिली के लिए और भी ज्यादा दिल लगाकर कुकिंग की।"

श्रद्धा आर्या का ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस उनका आदर्श बहू वाला अवतार देख काफी खुश हैं और सराहना कर रहे हैं। शादी की सभी रस्मों को उन्होंने पूरी परंपराओं के साथ पूरा किया है।

इससे पहले हाल ही में कुछ दिनों पहले श्रद्धा आर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां वह नई नवेली दुल्हनियां की तरह ग्लो करती नजर आईं थीं। इस दौरान श्रद्धा ने मंगलसूत्र, लाल चूड़ा और सगाई की अंगूठी पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को नेवी अफसर राहुल नागल (Rahul Nagal) से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com