सुशांत केस: श्रुति मोदी के वकील का आरोप- सुशांत की बहनें ड्रग्स लेती थीं

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को सबसे अहम माना जा रहा है। इस मामले में सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं।
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh RajputSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सीबीआई की जांच पड़ताल जारी है। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ मेंबर्स के भी बयान लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, अब तक पूछे गए सवालों में सीबीआई ने पिछले सवालों को ही दोहराया है। इस मामले में ड्रग एंगल को सबसे अहम माना जा रहा है। जब से ये एंगल सामने आया है, ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि, सुशांत को जबरदस्ती ड्रग दिए जा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि, रिया भी उनके साथ ड्रग लेती थीं। लेकिन अब सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं।

सुशांत की बहन भी शामिल होती थी ड्रग पार्टी में :

श्रुति मोदी से ईडी ने कई मौकों पर पूछताछ की है। उस दौरान श्रुति के वकील अशोक सरोगी ने उनकी काफी मदद की थी। अब उन्हीं अशोक सरोगी ने दावा किया है कि, सुशांत सिंह राजपूत की बहनें भी उन पार्टियों में शामिल होती थीं जहां पर ड्रग्स का इस्तेमाल होता था। वे कहते हैं, कम से कम तीन पार्टियां सुशांत के परिवार ने भी अटेंड की थीं। उन पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल होता था। उनकी एक बहन जो मुंबई में रहती थीं, वो तो शराब की शौकीन थीं और उन्होंने कई ऐसी पर्टियां अटेंड की थीं जहां ड्रग्स का सेवन होता था।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, सुशांत की मुंबई वाली बहन शराब की काफी शौकीन थीं। वह ड्रग्स पार्टी का भी हिस्सा थीं। उतना ही नहीं सुशांत के परिवार को ये जानकारी भी थी कि, वो ड्रग्स ले रहे थे।

अशोक सरावगी ने इस बातचीत में कहा है, "जिस व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं उसमें वो लोग थे जो सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सुशांत के बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान होने की बात भी सामने आई है।"

बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत:

अशोक सरावगी बताते हैं कि, सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको जल्द कम करना चाहते थे। सुशांत के खर्चों को लेकर रिया ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे, लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी, जिसे बाद में सुशांत ने सुना भी था। श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।

ड्रग्स से सुशांत के करियर पर पड़ा असर:

श्रुति के वकील ने यह भी कहा कि, ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थीं। लेकिन उस समय वे मुंबई में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी 50% कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत देखकर कंपनी ने ऑफर ही कैंसिल कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com