श्वेता सिंह ने शेयर किया सुशांत सिंह के हैंडराइटिंग में लिखा नोट, हुआ वायरल

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह अक्सर अपने भाई से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रहा है।
श्वेता सिंह ने शेयर किया सुशांत सिंह के हैंडराइटिंग में लिखा नोट
श्वेता सिंह ने शेयर किया सुशांत सिंह के हैंडराइटिंग में लिखा नोटSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पाए हैं। सुशांत सिंह से जुड़ी कई बातें ऐसी सामने आती रहती हैं, जो लोगों को नहीं पता हैं। सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह अक्सर अपने भाई से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रहा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया पोस्ट:

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत का लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। इस नोट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है, "भाई द्वारा लिखा हुआ....कितनी गहरी है सोच।" इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। सुशांत का ये नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या लिखा है नोट में:

नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने काफी गहरी बात कह दी है। सामने आए इस नोट में सुशांत सिंह ने लिखा है, "मैंने अपनी जिंदगी के 30 साल तो सिर्फ कुछ बनने की चाह में निकाल दिए, मैं अच्छा टेनिस खेलना चाहता था, अच्छे ग्रेड लाना चाहता था। सबकुछ मैं उसी नजरिये से देखने लगा था। मैं शायद अपने आप से खुश नहीं था, बेहतर होने के सपने देखता था। लेकिन फिर समझ आया मैं गलत गेम खेल रहा हूं, क्योंकि असल में गेम तो यही था कि, मैं कौन हूं।"

बता दें कि, 14 जनवरी, 2021 को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने हो जाएंगे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट में उनका शव पाया गया था। सुशांत की मौत के मामले की जांच CBI कर रही है, 21 जनवरी को सुशांत का जन्मदिन है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com