सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

जाने-माने सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से सगाई की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाईSyed Dabeer Hussain - RE

जाने-माने सिंगर अर्जुन कानूनगो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने प्रसंशकों के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से सगाई की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाईSocial Media

अर्जुन कानूनगो ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

गायक अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस के साथ अपनी सगाई की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर की है। अर्जुन ने दुबई मरीना से अपनी और कार्ला की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें दोनों ही बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करने के साथ ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मैं उससे इतनी देर से पूछना चाहता था। किसी भी लंबे समय तक इंतजार नहीं कर सकता, तो मैंने किया! #Engaged !!! @carlaruthdennis"

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाईसिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई

कार्ला डेनिस ने लिखा प्यार भरा मैसेज:

वहीं कार्ला डेनिस ने भी अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यार भरा मैसेज लिखा है, "तुम मेरे हो और मैं तुम्हारा हमेशी के लिए हूं। भगवान ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है और मैं हमेशा के लिए आभारी हूं! मैं अपने सपनों के इंसान से शादी कर रही हूं! आई लव यू।"

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंSocial Media

लंबे समय से कर रहे थे डेट:

बता दें कि, अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते हैं। अर्जुन कानूनगो सबसे सफल गैर-फिल्मी गायकों में से एक हैं। यहां तक पहुंचने में उन्हें कई साल लगे लेकिन इतनी सफलता के बाद भी वह अनिश्चित हैं कि, अगले तीन साल तक संगीत उद्योग में टिके रह पाएंगे या नहीं। 'बाकी बातें पीने बाद' (शॉट्स) से मशहूर हुए अर्जुन ने कई और रोमांटिक-पार्टी गाने दिए हैं।

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाईSocial Media

वहीं अगर अर्जुन कानूनगो के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही उनका नया गाना 'वादा रहा' रिलीज होने वाला है, जिसमें शहनाज गिल नजर आएंगी। इससे पहले अर्जुन कानूनगो ने शहनाज गिल संग 'दिल दीयां गल्ला' साॅन्ग यूट्यूब पर शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com