Indian Idol 12 को लेकर हो रहे विवाद पर जावेद अली ने किया रियेक्ट, कही यह बात

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) इस बार विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहा। शो को लेकर चल रहे विवाद पर अब सिंगर जावेद अली (Javed Ali) का रिएक्शन सामने आया है।
Indian Idol 12 को लेकर हो रहे विवाद पर जावेद अली ने किया रियेक्ट
Indian Idol 12 को लेकर हो रहे विवाद पर जावेद अली ने किया रियेक्टSocial Media

सोनी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों चर्चा में है। इस बार ये विवादों के चलते और भी ज्यादा सुर्खियों में रहा। शो को लेकर आए दिन नए खुलासे हुए। जिसके चलते शो के मेकर्स और जजों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो के बारे में कहा था कि उनसे कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था। यह मामला तूल पकड़ता चला गया और अभी तक कई गायकों, संगीतकारों और संगीत से जुड़े अन्य लोगों के विचार इस पर सामने आ चुके हैं। अब इस पर सिंगर जावेद अली (Javed Ali) का रिएक्शन सामने आया है।

जावेद अली ने कही यह बात:

हाल ही में सिंगर जावेद अली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "लोगों को शो में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। एक बार एक कंटेस्टेंट इसलिए जीता था, क्योंकि वो अपनी बातों से प्रभाव कर सकता था।" जावेद ने कहा, "आपको बता दूं कि लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं। वे उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में मैंने एक शो में हिस्सा लिया और मैंने अपने शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की।"

जावेद ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, "दूसरी तरफ देखें तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि, मैंने कुछ समय पहले एक शो जज किया था, दुर्भाग्य से एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए म्यूजिक रियलिटी शो जीता क्योंकि वह अपनी बातों से प्रभाव पैदा कर सकता था। फिर भी मैं यही कहूंगा कि यह एक व्यक्ति की निजी राय है कि, किसे वोट देना है। मुझे नहीं लगता कि, किसी को भी किसी कंटेस्टेंट को वोट देने के लिए मजबूर किया जाता है।"

शो के विवाद को लेकर कही यह बात:

वहीं इंडियन आइडल के विवाद को लेकर जावेद ने कहा, 'जब मैंने यह सुना तो थोड़ा हैरान रह गया क्योंकि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ था। मैंने हमेशा से ईमानदारी से अपने विचार रखे। मुझसे कहा गया था कि, इसे नकली न बनाएं क्योंकि लोगों को पता चल जाता है कि, आप ईमानदार हैं या नहीं।" वहीं जावेद से जब पूछा गया कि, उनके हिसाब से इस बार कौन 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी जीत सकता है। इसके जवाब में सिंगर ने कहा कि, कोई एक नाम लेना मुश्किल है। लेकिन मेरी लिस्ट में पवनदीप राजन, अरुणिता कंजीलाल और मोहम्मद दानिश शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com