जुबिन नौटियाल की कोहनी सीढ़ियों से गिरने पर टूटी
जुबिन नौटियाल की कोहनी सीढ़ियों से गिरने पर टूटीSocial Media

जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, आई कई गंभीर चोटें, शेयर की अस्पताल की Pic

फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के फेंस को दुःख पहुचाने वाली खबर सामने आई है कि, जुबिन नौटियाल अपने ही घर में एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए है। जिसके कारण उन्हें कई चोटें भी आई हैं। हालांकि, अब वह ठीक है।

राज एक्सप्रेस। वैसे तो बॉलीवुड में कई जाने माने दिग्गज सिंगर हैं। इन्हीं में एक जाना माना नाम फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का है। आज दुनियाभर में उनके लाखों-करोड़ों फेंस हैं। जो उन्हें खूब चाहते हैं। उनके फेंस उनसे जुड़ी अच्छी-बुरी हर तरह की खबर जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वहीँ, अब उनके फेंस को दुःख पहुचाने वाली खबर सामने आई है कि, जुबिन नौटियाल अपने ही घर में एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए है। जिसके कारण उन्हें कई चोटे भी आई हैं और वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, अब उनकी हालत में पहले से सुधार है और उन्होंने अभी कुछ घंटे पहले ही अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

दरअसल, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर खबर सामने आई है कि, वह अपने ही घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। जिसके कारण उनकी कोहनी टूट गई है। इतना ही नहीं उन्हें पसलियों में भी चोट लगी है। उनके सिर और माथे पर भी कुछ चोट आई है। हालांकि, उन्हे तुरंत ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और उनका इलाज शुरू हो गया था। इस खबर से जुबिन के फेंस काफी निराश हो गये थे, लेकिन उन्होंने अपने फेंस की तसल्ली के लिए लगभग 3 घंटे पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, वह ठीक अब हैं।

जुबिन ने शेयर की तस्वीर :

बताते चलें, सिंगर जुबिन नौटियाल इस समय मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे के दौरान उन्हें दाहिने हाथ में चोट आई जिसका ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ को किसी भी काम के लिए इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। यह भी खबर सामने आई है कि, जुबिन अब डिस्चार्ज होकर अपने होमटाउन चले गये हैं।वह वहां से पूरी तरह ठीक होकर लौटेंगे। वह अब पहले से ठीक हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके एक हाथ में पट्टी बंधी है और सामने खाने की एक थाली रखी हुई है। इस फोटो के साथ जुबिन ने लिखा है कि,

आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहे थे और उन्होंने ही मुझे इस गंभीर दुर्घटना में बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद

जुबिन नौटियाल, बॉलीवुड सिंगर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com