कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, फेसबुक के जरिए दी जानकारी

भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वो अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे।
कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू
कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानूSocial Media

भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। दिन प्रति दिन कोरोना के मामले बढ़ ही रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए, जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

कुमार सानू ने खुद दी जानकारी:

बता दें कि, प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, "दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।" खबरों के मुताबिक, कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

परिवार से मिलने जाना था लॉस ऐंजेलिस:

खबरों की मानें, तो कहा जा रहा है कि, पूरे लॉकडाउन भर वो लगातार काम करते रहे हैं। करीब 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। कुमार सानू ने बताया था कि, वो अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हैं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाएंगे। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि, दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे, लेकिन अब लगता है कि, कोरोना के चलते उनकी सारी प्लानिंग खराब हो गई।

कुमार सानू की पत्नी ने कही यह बात:

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, "अगर उन्हें ठीक लगा, तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अगर वो नहीं आ पाएंगे, तो आने वाले सारे त्यौहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com