सोनू निगम के साथ हुए हादसे पर सिंगर शान ने जताई नाराजगी
सोनू निगम के साथ हुए हादसे पर सिंगर शान ने जताई नाराजगीSocial Media

सोनू निगम के साथ हुए हादसे पर सिंगर शान ने जताई नाराजगी, एक्शन की मांग करते हुए कही यह बात

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ हाल ही में एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। इस पर उनके दोस्त और बॉलीवुड सिंगर शान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम के साथ हाल ही में एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। यहां 20 फरवरी को सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई में एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान धक्का-मुक्की की गई। इस घटना में सिंगर के बॉडीगार्ड और दोस्त व सिंगर रब्बानी खान को चोट भी लगी। इस मामले के बाद सोनू ने इसके खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेते हुए FIR भी दर्ज कराई। वहीं, अब इस पर उनके दोस्त और बॉलीवुड सिंगर शान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, सोनू निगम के साथ 20 फरवरी को मुंबई में एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान धक्का-मुक्की की गई थी। इस घटना में सिंगर के बॉडीगार्ड और दोस्त व सिंगर रब्बानी खान को चोट भी लगी। घटना में स्थानीय शिवसेना विधायक के बेटे का नाम सामने आया है, जिसके बाद बीते दिन सोनू ने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सिंगर शान की प्रतिक्रिया आई सामने:

सोनू निगम के साथ हुई इस हरकत पर सिंगर शान ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्ट्रिक्ट एक्शन की मांग भी की है, उन्होंने इस पूरे हादसे पर रियेक्ट करते हुए 'हैरानी और निराशा' जाहिर की है। उन्होंने हाथापाई पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन को एक लेटर लिखा है।

क्या कहा शान ने:

सिंगर शान ने इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन के ऑफिशियल लेटर को शेयर करते हुए लिखा कि, "मुझे इस घटना को लेकर बहुत ही दुख पहुंचा है। वो भी मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटना का होना बहुत की हैरान करने वाली बात है। मुंबई शहर अपने कानून व्यवस्था व सेफ्टी के लिए जाना जाता है। एक शख्स ने ऐसा दुस्साहस किया जो कि बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक साथी आर्टिस्ट, एक फैन और इस बिरादरी का हिस्सा होने के नाते मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि ऐसे दुर्व्यवाहर व हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।"

विधायक के बेटे के खिलाफ मामला किया दर्ज:

आपको बता दें कि, इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, सोमवार रात हुई घटना के बाद, निगम ने एक शिकायत दी, जिसके आधार पर चेम्बूर पुलिस ने शिवसेना के स्थानीय विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने बताया कि, मामला आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341(बंधक बनाना), 337 (दूसरों की निजी सुरक्षा या जान को खतरे में डालते हुए चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com