रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब इसपर आलिया की मां सोनी राजदान ने रिएक्ट किया है।
रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात
रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बातSudha Choubey - RE

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी खूब पसंद करते हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि, यह दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैन्स दोनों के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने रिएक्ट किया है।

सोनी राजदान ने कही यह बात:

हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया। सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। ये पूछे जाने पर कि, आलिया कब शादी कर रही हैं, सोनी ने कहा कि, "यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि, ऐसा होने में अभी वक्त है।"

आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा कि, "ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता, बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं, पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा।"

'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई प्यार की शुरुआत:

बता दें कि, आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई। यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा शादी तक पहुंच चुकी है। आलिया और रणबीर की शादी की खबर लंबे समय से चर्चा में है। कई बार ऐसा भी कहा गया कि, दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं और दिसंबर तक शादी कर लेंगे।

आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर आलिया और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' और 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com