र‍िया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरीं सोनी राजदान, बताया मासूम श‍िकार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स र‍िया चक्रवर्ती को आज भी मुख्य आरोपी के तौर पर देखते हैं। इसी बीच महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर र‍िया चक्रवर्ती का समर्थन करती नजर आईं।
र‍िया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरीं सोनी राजदान
र‍िया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरीं सोनी राजदान Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बीते साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से चर्चा में आई अभिनेत्री र‍िया चक्रवर्ती को आज भी भारत में कई लोग सुशांत की मौत का आरोपी मानते हैं। हालांकि, उस मामले में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, लेकिन इस मामले में रिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। सुशांत के फैन्स उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर देखते हैं। इसी बीच महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर र‍िया चक्रवर्ती का समर्थन करती नजर आई।

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरीं सोनी राजदान :

दरअसल, सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे थे, इसके बाद जब सुशांत के पिता जी ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई तो जांच के बाद कई मामले सामने आये। उसके बाद से भारत के ज्यादातर लोग रिया को ही सुशांत की मौत का दोषी मानते थे। इतना ही नहीं उनका नाम ड्रग्स के मामले में भी सामने आया था जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, अब वो जेल से बाहर है। इसी बीच महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती को मासूम बताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने यह ट्वीट एक यूजर को जवाब देते हुए किया है।

यूजर का सवाल और सोनी राजदान का जवाब :

ट्वीटर यूजर का सवाल : रिया ने अब बॉलीवुड में अपना कर‍ियर खो दिया है

सोनी राजदान का जवाब :

'रिया का जेल जाना उन लोगों की पोल खोलता है, जिन्होंने उसे वहां भेजा और इस बात से यही नजर आता है कि रिया एक ट्व‍िस्टेड डिजाइन की मासूम श‍िकार थी। लोग क्यों उसके साथ काम नहीं करेंगे? मुझे लगता है वो बहुत अच्छा करेगी, यही उम्मीद करती हूं।'

गौरतलब है, जब पूरा भारत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खड़ा था। तब भी समाज का एक तबका रिया का समर्थन कर रहा था। जैसे अब रिया के समर्थन में महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान भी उतरती दिखाई दीं। ज्ञात हो कि, सुशांत मामले में जांच के दौरान ED, NCB और CBI जैसी देश की बड़ी-बड़ी एजेंस‍ियों ने रिया चक्रवर्ती के ख‍िलाफ कार्रवाई की थी। मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने पर रिया को गिरफ्तार किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com