दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल में लगाई सोनू सूद की मूर्ति, एक्टर ने जताई खुशी

कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल की थीम 'प्रवासी मजदूर' पर रखी गई है। यहां पूजा समिति ने बॉलावुड अभिनेता सोनू सूद की मूर्ति लगाई है।
दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल में लगाई सोनू सूद की मूर्ति
दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल में लगाई सोनू सूद की मूर्तिSocial Media

कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल की थीम 'प्रवासी मजदूर' पर रखी गई है। इसके जरिए कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द को दिखाने की कोशिश की गयी है। यहां पूजा समिति ने बॉलावुड अभिनेता सोनू सूद की मूर्ति लगाई है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस थीम में मजदूरों के पलायन और सोनू सूद को उनकी मदद करते हुए दिखाया गया है। इस दुर्गा पूजा पंडाल को लोग दूर-दूर से देखने आ रहे हैं।

सामने आई तस्वीरें:

इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद को सम्मान दिया है। इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। कमेटी के मेंबर संजय दत्ता ने कहा, "हमने एक्टर सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगवाई, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सके, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए।" सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

सोनू सूद ने किया रिएक्ट:

वहीं, समिति के इस कदम पर अभिनेता सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरा अब तक का सबसे बड़ा अवार्ड।" एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने घरों तक पहुंचने में हजारों लोगों की मदद की और लॉकडाउन के दौरान संकट में मदद करने के लिए सड़क पर उतर आए। हालांकि कोई आश्चर्य नहीं है कि, कोलकाता की दुर्गा पूजा समिति ने अभिनेता और उनके मानवीय कामों को शामिल किया है।

आपको बता दें कि, अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान अपने स्तर पर प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। देश में जब यातायात के सभी साधन बंद हो गये थे, तो सोनू सूद ने अपने गांव लौटने में प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद मसीहा के अवतार में नजर आए। प्रवासी मजदूरों की एक आवाज पर वे मदद करते दिखे। झारखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों के प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com