अल्लू अर्जुन के लिए बेटी ने बनाया खास डोसा, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनकी बेटी उनके लिए खास डोसा बना रही है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अल्लू अर्जुन के लिए बेटी ने बनाया खास डोसा
अल्लू अर्जुन के लिए बेटी ने बनाया खास डोसाSocial Media

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग न सिर्फ साउथ बल्कि हर जगह मौजूद हैं। अल्लू अर्जुन हाल ही में कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर कर दी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद एक्टर ने खुद को होम क्वांरटीन कर लिया था। इस बीच एक्टर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी बेटी की कुछ वीडियो पोस्ट की थी। इस पोस्ट में एक्टर ने बताया कि, उनकी बेटी ने उनके लिए खास डोसा बनाया है। यही नहीं एक्टर ने अपनी बेटी की तस्वीरें भी फैंस को दिखाईं जिसमें उन्होंने बताया कि, "उनकी बेटी ने ऐसा डोसा बनाया है। जिसे वह कभी नहीं भूल सकते हैं।"

अल्लू अर्जुन के लिए बेटी ने बनाया खास डोसा
अल्लू अर्जुन के लिए बेटी ने बनाया खास डोसाSocial Media

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दी थी जानकारी:

अल्लू अर्जुन ने एक हफ्ते पहले अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करके फैंस को बताया था कि, परेशान होने की जरुरत नहीं हैं वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "सभी को हैलो, मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करता हूं जो मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं वह अपना टेस्ट करवा लें। मैं अपने सभी शुभ चिंतकों और फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि परेशान ना हों मैं ठीक हो रहा हूं। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।"

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस समय अल्लू की फिल्म 'पुष्पा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह तेलुगू फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। यह फिल्म अल्लू की पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए तीसरी बार अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर सुकुमार काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co