अल्लू अर्जुन ने कोरोना को दी मात, 15 दिन बाद परिवार से की मुलाकात

कुछ दिनों पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि, अल्लू अर्जुन की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अल्लू अर्जुन ने कोरोना को दी मात
अल्लू अर्जुन ने कोरोना को दी मातSocial Media

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा कर रखा है। इस वायरस ने मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स को भी अपने चपेट में ले लिया है। हाल ही में कुछ दिनों पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि, अल्लू अर्जुन की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी अल्लू ने एक पोस्ट के जरिए दी। इस जानकारी के अलावा एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि है कि, वो कोरोना निगेटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने लिखा है, "15 दिन के क्वारंटीन के बाद मैं निगेटिव पाया गया हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे जल्द ठीक होने की कामना की। मुझे उम्मीद है कि इस लॉकडाउन से हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगा पाएंगे। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद।"

15 दिन बाद परिवार से मिले अल्लू अर्जुन:

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह 15 दिन बाद परिवार से मिलते नजर आ रहे हैं। अल्लू ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह पहले बेटे और फिर बेटी को गले लगाते और प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। अल्लू जैसे ही लिफ्ट से बाहर आते हैं, बेटा भागकर उनके गले लगता है। इसके बाद बेटी बाहर आती है और अल्लू उसे प्यार करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अल्लू ने कैप्शन में लिखा है, "परिवार से पूरे 15 दिन बाद मिल रहा हूं। कोरोना निगेटिव आ चुका हूं और 15 दिन का क्वारंटीन पीरियड भी खत्म हो गया है। मुझे अपने बच्चों की बहुत याद आई।"

बता दें कि, बीते महीने 21 अप्रैल को अल्लू अर्जुन ने कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पोस्ट शेयर किया था। एक्टर खुद को क्वारंटाइन कर अपना इलाज करवाया। बता दें, अल्लू अर्जुन पिछले दिनों सुर्खियों में थे। दरअसल, उनकी सुपरहिट फिल्म 'डीजे' के ब्लॉकबस्टर गाने 'सीटीमार' को सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में कॉपी किया है। जब 'राधे' का ट्रेलर रिलीज हुआ तब से सलामन पर गाना कॉपी करने के आरोप लगने लगे।

'पुष्पा' को लेकर चर्चा में हैं अल्लू अर्जुन:

वहीं अगर 'स्टाइलिश स्टार' अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल उनके जन्मदिन के कुछ दिन पहले ही एक्टर की आने वाली फिल्म 'पुष्पा' का एक टीजर रिलीज। किया गया था जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। इस टीजर में एक्टर का लुक तो नहीं दिख रहा है मगर उनकी छवि को ही देखकर लोग काफी इंप्रेस हो चुके हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार का नाम 'पुष्पराज' है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co