साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से दी है।
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को हुआ कोरोना
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को हुआ कोरोनाSocial Media

देश मे इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। इस लहर में हर रोज लाखों लोग COVID-19 से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। इस वायरस ने आम लोगों के साथ मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स को भी अपने चपेट में ले लिया है। अब साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से दी है। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी है। अल्लू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "सभी को हेलो, मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट करवा लें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें और जब भी आपको मौका मिले वैक्सीन लगवा लें। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैन्स से गुजारिश करता हूं कि, चिंता न करें क्योंकि मैं बिल्कुल ठीक हूं।"

'सीटी मार' गाने को लेकर चर्चा में अल्लु अर्जुन:

बता दें कि, अल्लू अर्जुन पिछले दिनों सुर्खियों में थे। दरअसल, उनकी सुपरहिट फिल्म 'डीजे' के ब्लॉकबस्टर गाने 'सीटीमार' को सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में कॉपी किया है। जब 'राधे' का ट्रेलर रिलीज हुआ तब से सलामन पर गाना कॉपी करने के आरोप लगने लगे। हाल ही में सलमान के 'सीटीमार' गाने को भी रिलीज किया गया। जिसे सभी पसंद कर रहें हैं।

'पुष्पा' को लेकर बिजी हैं अल्लू अर्जुन:

अल्लू अर्जुन बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा' की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी दर्शकों के बीच पेश किया गया था। इस टीजर को सभी फैंस ने खूब पसंद किया है। अल्लू अर्जुन के पॉजिटिव होने के बाद से ही फिल्म की शूटिंग को बीच में रोक दिया गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन के अलावा उनके पिता अल्लू अरविंद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिनों अल्लू अरविंद ने कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज ली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com