आंध्रप्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये साउथ सेलेब्स, डोनेट किए 25-25 लाख

आंध्र प्रदेश में आई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में साउथ एक्टर चिरंजीवी (Chiranjeevi), महेश बाबू (Mahesh Babu) समेत कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए।
आंध्रप्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये साउथ सेलेब्स
आंध्रप्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये साउथ सेलेब्सSudha Choubey - RE

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और बाढ़ से अफरा तफरी मची हुई है। इस बाढ़ में जान-माल की हानि भी हुई है। राज्य के लोग तमाम तरह के संकटों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में टॉलीवुड के कई स्टार्स ने आगे आकर सहायता का हाथ बढ़ाया है। चिरंजीवी (Chiranjeevi) से लेकर महेश बाबू (Mahesh Babu) तक, कई स्टार्स ने सीएम राहत कोष (CM RelieF Fund) में अपनी-अपनी ओर से दान दिया है।

चिरंजीवी ने की घोषणा:

मेगा स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने घोषणा की कि वह चीफ मिनिस्टर रिलीज फंड में 25 लाख रुपये का दान कर रहे हैं, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद हो सके। चिरंजीवी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा है, "आंध्र प्रदेश में बाढ़ और मूसलाधार बारिश से हुई व्यापक तबाही और कहर से आहत हूं, राहत कार्यों में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का विनम्र योगदान दे रहा हूं।"

महेश बाबू ने किया डोनेट:

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने भी पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये की मदद की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ के कारण जो तबाही हुई है, उसके लिए मैं सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख का योगदान दे रहा हूं।"

जूनियर एनटीआर ने किया डोनेट:

वहीं साउथ सुपरस्टार अभिनेता जूनियर एनटीआर (Junior NTR) ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "आंध्र प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की दुर्दशा को देखते हुए, मैं उनके ठीक होने में सहायता के लिए एक छोटे से कदम के रूप में 25 लाख का योगदान दे रहा हूं।"

राम चरण ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं अभिनेता राम चरण ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा है, "आंध्र प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ की वजह से लोगों की पीड़ा को देखकर मन भारी हो जाता है। राहत कार्यों में सहायता के लिए चीफ मिनिस्टर रिलीज फंड में 25 लाख का मामूली योगदान दे रहा हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com