ऐसे कई सितारें जिन्होंने OTT से कमाई लोकप्रियता
ऐसे कई सितारें जिन्होंने OTT से कमाई लोकप्रियताKavita Singh Rathore - RE

कुछ ऐसे सितारें जिन्हें कई साल के संघर्ष के बाद OTT से मिली सही पहचान

आज कई ऐसे सितारें हैं। जिन्हें इतने साल फिल्म इंडस्टी में काम करके उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी उन्हें बहुत कम समय में OTT प्लेटफॉर्म से मिली है। चलिए ऐसे ही कुछ सितारों पर चर्चा करते हैं।

राज एक्सप्रेस। बीते कुछ सालों में OTT प्लेटफॉर्म काफी ज्यादा देखने को मिला है। इतना ही नहीं हमने कुछ ही समय में OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की संख्या को भी काफी तेजी से बढ़ते देखा है। आज कई ऐसे सितारें हैं। जिन्हें इतने साल फिल्म इंडस्टी में काम करके उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी उन्हें बहुत कम समय में OTT प्लेटफॉर्म से मिली है। चलिए ऐसे ही कुछ सितारों पर चर्चा करते हैं।

OTT प्लेटफॉर्म ने निखारा अभिनय :

आज हमारे बीच Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और SonyLIV जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स हैं। जिनपर कई तरह के कंटेंट को परोसा जाता है। यहां न किसी तरह का कोई फिलटर होता है और न ही कोई पर्दा। चाहे वो कोई फिल्म हो शो या वेब सीसीज। इन प्लेटफार्मों ने मनोरंजन उद्योग की रंगत को बदल कर रख दिया है। आज लोग गालियों को भी इन प्लेटफॉर्म्स पर एन्जॉय करते हुए देखते हैं। इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने ऐसे लोगों के अभिनय को निखारा है। जिन्होंने कई साल लगातार काम करने के बाद भी अपनी उतनी पहचान नहीं बनाई। जितनी बहुत कम समय में OTT से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाली है। एक नज़र डालते है उन OTT ऐक्टर-ऐक्टर्स पे जो उद्योग पर राज कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी :

वैसे तो मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) कई सालों से इस फिल्म इंडस्टी में काम कर रहे हैं, लेकिन 'द फैमिली मैन' के मुख्य नायक, मनोज बाजपेयी ने एक जासूस की भूमिका निभाई, जिसने अपने देश को आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों से मुक्त रखने की कसम खाई थी। श्रीकांत तिवारी के रूप में उनकी भूमिका ने दर्शकों का दिल ही जीत लिया। उनकी लोकप्रियता इस एक सीरिज से काफी हद्द तक बढ़ गई है। इसी लोकप्रियता के चलते इस सीरिज की दूसरा सीजन पेश किया गया।

पंकज त्रिपाठी :

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के कालीन भैया बनकर OTT पर कदम रखते ही तहलका मच गया। उन्होंने 'मिर्जापुर' (Mirzapur) के इस रोल में अलग ही भूमिका निभाकर रातोंरात स्टारडम कमाया। जबकि, वह काफी पहले से फिल्मों में काम करते आए हैं। उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) में भी गुरुजी की भूमिका निभा कर खुद को एक अलग रूप में दिखाया। अब लोग उनकी वेब सीरिज मिर्जापुर (Mirzapur Season) के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता (Neena Gupta) एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें वैसे तो किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने 'बधाई हो' समेत काफ़ी फ़िल्मों और शोज़ में काफी मजेदार भूमिका निभाई है। जिसके लिए उन्हें काफी ज्यादा सराहना मिली थी। उन्होंने 'पंचायत' में भी प्रधान के रूप में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। उनके इसी किरदार यानी मंजू देवी को सभी ने काफी पसंद किया है। वह कई बार अपने मजेदार बयानों के कारण भी चर्चा में आजाती हैं।

जयदीप अहलावत :

जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) एक ऐसा नाम है। जिसे 'पाताल लोक' वेब सीरिज के आने से पहले तक शायद ही कोई जनता होगा। जबकि, वह काफी समय से फिल्म इंडस्टी में काम कर रहे हैं। हालांकि, जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की लाजवाब परफॉर्मेंस ने लॉकडाउन के समय में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उसके बाद तो वह मानों हर जगह दिखने लगे। क्योंकि, उसके बाद वह कई अन्य वेब सीरीज में भी दिखे। वह एक पुलिस वाले हाथी राम चौधरी की भूमिका में भी काफी पसनद किए गए।

शेफाली शाह :

'दिल्ली क्राइम' में वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाने वाली शेफाली शाह (Shefali Shah) को अब लोग काफी जानने लगे हैं। जबकि, इससे पहले उन्हें डॉक्टर जी और विद्या वालन की जलसा जैसी कई फिल्मों में देखा गया है, लेकिन उन्होंने अपने इस किरदार के माध्यम से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचा है। बहुत कम लोग जानते थे। हालांकि, वह विभिन्न प्रकार के पात्रों को आसानी से चित्रित करने में सक्षम हैं। अब उन्हें यह पहचान अद्भुत अभिनय के दम पर OTT प्लेटफॉर्म से मिली हैं।

बॉबी देओल :

बॉबी देओल (Bobby Deol) यूं तो कई साल तक फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपना लक अजमाते रहे, लेकिन आज उनकी शायद ही कोई ऐसी फिल्म होगी जिसका नाम लोगों को काफी लोक्र्पियता के कारण याद होगा। वहीँ, अगर बॉबी की वेब सीरिज आश्रम की बात करें तो, उन्हें इस सीरिज में अपने इस किरदार में काफी लोकप्रियता मिली है। साथ ही इस किरदार की डिमांड के चलते उनकी इस सीरिज का दूसरा सीजन भी पेश किया गया।

जितेंद्र कुमार :

जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) उर्फ़ जीतू भईया (Jeetu Bhaiya) को आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जनता होगा। उन्होंने वेब सीरिज कोटा फैक्ट्री से अपने करियर की शुरुआत ही OTT प्लेटफॉर्म से की थी। उनके जीतू भईया के इस किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया। इसके अलावा भी वह आज भी लोगों के दिल पर छाए हुए हैं। जबकि, पंचायत से पहले भी वह कई शो और सीरिज में काम कर चुके थे। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। जीतू भईया का नाम हम उन सितरों की लिस्ट में रख सकते हैं, जिन्हें OTT से ही पसंद किया गया और वह बाद में फिल्मों में आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com