सनी लियोनी के पति का खुलासा, कहा- एक साल में झेल चुके इस बीमारी के कई अटैक

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।इसी बीच डेनियल ने खुद को लेकर जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान है।
सनी लियोनी के पति का खुलासा
सनी लियोनी के पति का खुलासाSocial Media

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अक्सर सनी और डेनियल अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन पोस्ट को काफी लाइक करते हैं। लेकिन इसी बीच डेनियल ने खुद को लेकर जो खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद सभी हैरान हो रहें हैं।

डेनियल वेबर ने किया खुलासा:

सोशल मीडिया पर डेनियल ने पैरेंटिंग से लेकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए डेनियल वेबर ने बताया कि, "कोरोना महामारी की सेकेंड वेव में हर जगह अफरा तफरी मची हुई थी जो बहुत बुरा था। मैं सिर्फ मदद करना चाहता था। पैसे से मदद के अलावा लोगों को उम्मीद बंधाना भी एक बहुत जरूरी काम था। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं।"

एंग्जाइटी का शिकार हुए डेनियल:

डेनियल आगे कहते हैं, "कोरोना काल के दौरान में कम से कम सौ बार मैं एंग्जाइटी का शिकार हुआ हूं, मेरे अपने लोग बीमारी से लड़ रहे थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में रह रहे अपने परिवार से नहीं मिला हूं। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान ही हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस पैन्डेमिक में डरा नहीं, तो वह झूठ होगा। ये हो ही नहीं सकता क्योंकि यह पैसे को लेकर नहीं है कि आप कितने अमीर हैं, यहां जीने मरने का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे हैं। इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए हैं, हम सब एक दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं।"

बता दें कि, अभिनेत्री सनी लियोनी और डेनियल ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने निशा कौर वेबर को गोद लिया था। बेटी को गोद लेने के बाद ही दोनों सरोगेसी से जुड़वां बेटों (नोह और अशर) के माता-पिता बने थे। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co