सुशांत सिंह केस में नया मोड़, हाउसकीपर नीरज का चौंकाने वाला दावा

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सुशांत के हाउसकीपर नीरज सिंह ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
सुशांत सिंह केस में नया मोड़, हाउसकीपर नीरज का चौकाने वाला दावा
सुशांत सिंह केस में नया मोड़, हाउसकीपर नीरज का चौकाने वाला दावाSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित बिल्डिंग में रहने वाली उनकी एक पड़ोसी ने बड़ा खुलासा किया था। उनके मुताबिक, 13 जून की रात सुशांत के कमरे की लाइट बंद थी। उस रात 10.30 बजे ही लाइट बंद हो गई थी। अब इस मामले में सुशांत के हाउसकीपर नीरज सिंह ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि, सुशांत ड्रग्स (मैरुआना जॉइंट्स) लेते थे। नीरज ने बताया कि, उसने 3 दिन के जॉइंट्स बनाकर रखे थे और सुशांत की मौत के बाद चेक किया, तो सिगरेट बॉक्स खाली था।

सुशांत के हाउसकीपर का खुलासा:

इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज सिंह ने 3 पन्ने का बयान मुंबई पुलिस को दिया था। इस बयान में कई खुलासे किए हैं। नीरज ने बताया कि, उसने अप्रैल 2019 में सुशांत के घर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम शुरू किया था। नीरज ने बताया, मैंने उनके कैप्री हाइट्स वाले घर पर काम करना शुरू किया था। मेरा काम साफ-सफाई, कुत्तों को टहलाना, सुशांत सर को चाय-खाना सर्व करना था।

इस तरह से नीरज को मिला काम:

नीरज ने अपने बयान में बताया कि, वह एक परिचित के रेफरेंस से सुशांत सिंह राजपूत के यहां नौकरी पर लगा था। लेकिन, कुछ दिनों बाद उसकी तबियत खराब हो गई और उसने नौकरी छोड़ दी। लेकिन, फिर तबियत ठीक होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने उसे वापस काम पर बुला लिया।

नीरज ने बताया, जब मैने उनके यहां काम करना शुरू किया तो रजत मेवाती, सिद्धार्थ पिठानी, आयुष, सैमुअल मिरांडा, आनंदी, सैमुअल हाओकिप, अशोक खासु और केशव सुशांत के लिए काम करते थे। इसके बाद सुशांत सर माउंट ब्लांक अपार्टमेंट में दिसंबर 2019 में शिफ्ट हो गए। उन्होंने पुराने घर के हॉन्टेड होने की बात भी बताई।

सुशांत के लिए रोल किये थे मारिजुआना सिगरेट:

नीरज के मुताबिक, उसने तीन दिन तक सुशांत के लिए मारिजुआना सिगरेट रोल किए थे। नीरज ने बताया कि, उसने रोल की हुईं सिगरेट को केस में रख दिया था। 14 जून को सुशांत ने खुदकुशी कर ली थी। अभिनेता की मौत के बाद जब नीरज ने उस केस को चेक किया, तो उसमें सिगरेट नहीं थीं।

क्या हुआ था 8 जून को:

नीरज ने उस रात का भी सच बताया जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। नीरज ने कहा, 8 जून को केशव ने रात का खाना बनाया। हम सुशांत सर और रिया मैडम को डिनर खिलाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रिया मैडम ने मुझे फोन किया। नीरज ने आगे बताया कि, "रिया ने उसे उनका बैग पैक करने के लिए कहा। नीरज के मुताबिक, 'उस वक्त रिया मैडम काफी गुस्से में लग रही थीं। उन्होंने मुझे एक अलमारी में रखे अपने कपड़े पैक करने के लिए कहा। एक और अलमारी में भी उनके कपड़े थे लेकिन वो बोलीं कि बाद में ले जाएंगी। उसके बाद रिया मैडम अपने भाई शोविक के साथ डिनर किए बिना चली गईं। सुशांत सर कमरे में बैठे रहे। रिया मैडम के जाने के कुछ देर बाद सुशांत सर की बहन मीतू सिंह घर पर आईं।"

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई शनिवार को बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा सुशांत का कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सुशांत की मौत के वक्त ये दोनों लोग घर पर ही थे। टीम ने सुशांत की मौत से पहले के घटनाक्रम को रिक्रिएट करने के लिए घर का दौरा किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com