सुशांत सिंह के कुक का खुलासा, कहा- उन्हें नहीं था डिप्रेशन

सुशांत सिंह मौत के मामले में रिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद से हर दिन नए रह‍स्‍य से पर्दा उठ रहा है। सुशांत के कुक ने मीडिया में कुछ बड़े खुलासे किए हैं।
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh RajputSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से हर दिन नए रह‍स्‍य से पर्दा उठ रहा है। मुंबई पुलिस के अलावा बिहार से भी पुलिस की एक टीम इस केस की जांच में लग गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी एक्टर को न्याय दिलवाने की मांग और तेज हो गई है। हाल ही में सुशांत के कुक ने मीडिया में कुछ बड़े खुलासे किए हैं, जिसके बाद इस केस में नया मोड़ आ सकता है। 2016 से 2019 सितंबर तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ कुक रहे अशोक कुमार खासू को 2019 सितंबर महीने में बतौर कुक हटा दिया गया था।

कुक ने दिया ये बयान:

सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, रिया चक्रवर्ती के कहने पर उन्हें बतौर कुक हटाया गया था। कुक ने कहा, ''सुशांत सिंह राजपूत कभी भी अपने पुराने स्टाफ को यूं हटाते नहीं थे। रिया और सुशांत के मैनेजर की तरफ से मुझे मैसेज आया था कि, उनकी सेवाएं अब नहीं ली जाएंगी। बाद में मुझे बताया गया कि रिया के कहने पर मुझे कुक की नौकरी से हटा दिया गया।''

सुशांत के कुक ने बताया कि, उनके अलावा एक बॉडीगार्ड साहिल और अकाउंटेंट रजत को भी पिछले साल अक्टूबर के बाद हटा दिया गया था।

सुशांत के डिप्रेशन को लेकर कही यह बात:

इस समय सुशांत सिंह के डिप्रेशन में होने को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिल रहा है। इस सवाल पर एक्टर के कुक ने स्पष्ट कहा है कि, उसके सामने सुशांत ने कभी कोई डिप्रेशन की दवाई नहीं ली है। वो कहता है, जब तक मैं सुशांत सर के साथ था, उन्होंने डिप्रेशन की कोई दवाई नहीं ली। जो लोग ये डिप्रेशन वाली बात कह रहे हैं, उन्हीं से पूछना चाहिए कि, ये डिप्रेशन कहा से आया।

सुशांत के बॉलीवुड करियर को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते एक साल से एक्टर के पास काम कम था। लेकिन सुशांत के कुक को ऐसा नहीं लगता है, बल्कि उनके मुताबिक तो सुशांत हमेशा बिजी रहते थे।

सुशांत से मिलने के लिए रोका गया:

सुशांत सिंह के कुक ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, वे सुशांत के यहां वो 2016 से काम कर रहे थे। इससे पहले वे अनुष्का शर्मा के यहां पर कुक का काम करते थे। लेकिन पिछले साल अशोक अपने होमटाउन नेपाल चले गए थे। उसके बाद जब उन्होंने नवंबर में फिर सुशांत से मुलाकात की कोशिश की, तब उन्हें मिलने ही नहीं दिया गया। अपने इस अनुभव के बारे में अशोक बताते हैं, मैं जब उन से मिलने गया मेरी मुलाकात नहीं हो पाई। मुझे नीचे से ही बोल दिया गया कि, वे बिजी हैं।

कुक बदलना चाहती थी रिया:

साथ ही सुशांत सिंह के कुक ने ये खुलासा भी किया है कि, रिया चक्रवर्ती उनका कुक बदलना चाहती थीं। बता दें कि, अशोक सुशांत के काफी करीबी कुक थे। अशोक एक्‍टर सुशांत की फिल्म शूटिंग के दौरान भी उनके साथ आया करते थे। अशोक ने बताया कि, उसके छुट्टी पर जाने के बाद उसका जानने वाला एक्‍टर सुशांत के घर पर काम कर रहा था लेकिन रिया चक्रवर्ती चाहती थीं कि, वो कुक सुशांत का काम छोड़ दें। जिसकी जानकारी उस कुक ने मुझे दी थी, लेकिन मैंने कह दिया था कि, जब तक सुशांत सर कुछ न कहे, काम मत छोड़ना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com