सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले केरल और कूर्ग में सर्च की थी प्रॉपर्टी

सुशांत सिंह केस में रोज खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खुलासा हुआ है कि, सुशांत ने मरने से पहले जैविक खेती के लिए केरल, हिमाचल प्रदेश और कूर्ग की संपत्तियों के बारे में गूगल सर्च किया था।
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh RajputSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती प्रमुख आरोपी हैं। इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी 'ड्रग एंगल' की जांच करने के लिए शामिल हो गया। इन सब के बीच एक ताजा अपडेट सुशांत की मौत से ठीक पहले उनके द्वारा किए गूगल सर्च को लेकर आए हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि, सुशांत ने मरने से पहले सुशांत ने गूगल पर 'पेनलेस डेथ' यानी दर्द रहित मौत सर्च किया था। अब हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, सुशांत ने कुछ और सर्च किया था।

सुशांत ने मरने से पहले किया था सर्च:

एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने जैविक खेती के लिए केरल, हिमाचल प्रदेश और कूर्ग की संपत्तियों के बारे में गूगल सर्च किया था। एक्टर ने अपनी मौत से पहले 'दर्दनाक मौत' के बारे में गूगल सर्च नहीं किया था, जैसा कि इससे पहले आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने चर्चा की थी कि, वह अपने दोस्त महेश शेट्टी के साथ जैविक खेती करना चाहता था और उसी के लिए संपत्तियों की तलाश कर रहा था। इससे मुंबई पुलिस के उस बयान का खंडन होता है जिसने पहले आरोप लगाया था कि, वह Google पर दर्दनाक मौत की खोज कर रहा था। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में कथित तौर पर खुद को फांसी देने के बाद अपना जीवन समाप्त कर लिया था। मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर बताया था कि, उनकी दुखद मौत से कुछ समय पहले, सुशांत ने 'पेनलेस डेथ', 'सिज़ोफ्रेनिया और' 'बाइपोलर डिसऑर्डर' जैसे शब्दों को इंटरनेट पर सर्च किया था।

अपने इंटरव्यू रिया भी बता चुकी हैं सुशांत सिंह कूर्ग में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे थे। वहीं उनके दोस्त और परिवार वाले भी बता रहे थे कि, वह ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने भी ये बात कही थी कि, वह ऑर्गेनिक फार्मिंग की प्लानिंग करते थे। वहीं दूसरी तरफ इस केस के बारे में बात करें, तो सुशांत केस में सबसे बड़ी आरोपी रिया चक्रवर्ती सीबीआई के कठघरे में हैं। रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ की। मुंबई में DRDO के गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से टीम ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की। माना जा रहा है कि, ड्रग्स, डेथ की थ्योरी पर रिया का ड्रामा जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co