सुशांत सिंह के जीजा ने केस सुलझने पर जताई चिंता, शेयर किया पोस्ट

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चिंता जताई है कि, सुशांत को न्याय मिलेगा या नहीं।
सुशांत सिंह के जीजा ने केस सुलझने पर जताई चिंता
सुशांत सिंह के जीजा ने केस सुलझने पर जताई चिंताSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 महीने होने वाले हैं। इस मामले की जांच देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनके निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच सुशांत सिंह के जीजा विशाल कीर्ति ने चिंता जताई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चिंता जताई है कि, सुशांत को न्याय मिलेगा या नहीं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, क्या सुशांत को न्याय मिलेगा?

सुशांत के जीजा ने शेयर किया पोस्ट:

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता के साथ की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर तब की है जब विशाल कीर्ति और सुशांत की बहन शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या हम फिनिशिंग लाइन के पास हैं? क्या सुशांत को न्याय मिलेगा? उसके मासूम चेहरे की यादें हमारे दिन ही नहीं सपनों में भी हावी होने लगे हैं।"

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। श्वेता ने लिखा कि सच्चाई के काफी करीब हैं और अगले कुछ दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। श्वेता लिखती हैं कि, "हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है। हम सच्चाई के बेहद करीब हैं, अगले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। हमें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बहुत आशावान हूं।"

गौरतलब है कि, सुशांत सिंह केस को लेकर पिछले दिनों एम्स की मेड‍िकल टीम ने रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि, एक्टर को कोई जहर नहीं दिया गया था। इससे रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पर‍िवार द्वारा लगाए गए जहर देने के आरोप कहीं ना कहीं साबित नहीं होते। हालांकि एम्स की मेड‍िकल टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को अभी भी क्ल‍ीन चिट नहीं दी गई है। उन्होंने पोस्टमार्टम फॉर्म में अधूरी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स पर सवाल उठाए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com