सुशांत को लेकर अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सुशांत डिप्रेस्ड नहीं थे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में अब आखिरकार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है।
सुशांत को लेकर अंकिता ने तोड़ी चुप्पी
सुशांत को लेकर अंकिता ने तोड़ी चुप्पीSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में बॉलीवुड के कई लोग बात कर रहे हैं। अब आखिरकार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है। अंकिता ने खुले तौर पर ये दावा किया है कि, सुशांत सिंह डिप्रेशन में नहीं थे। अंकिता के मुताबिक, सुशांत उन लोगों में से नहीं थे जो परेशान होकर सुसाइड कर लें।

रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, "किसी के लिए भी डिप्रेशन जैसे शब्द का इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात है। सुशांत ऐसा नहीं था कि, किसी भी बात से परेशान हो जाए और आत्महत्या कर लेx।"

बातचीत के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि, मैं उसे जितना जानती थी, वह डिप्रेशन में नहीं था। मैंने सुशांत जैसा इंसान कहीं नहीं देखा था, वह अपने सपने खुद लिखता था। उसके पास एक डायरी थी, जिसमें उसने आने वाले पांच सालों को लेकर अपने प्लान लिखे थे। अंकिता ने बताया कि, जितना वे सुशांत को जानती हैं, वह निराश इंसान नहीं था।

खुशमिजाज लड़का था सुशांत:

अंकिता ने कहा कि, सुशांत बहुत ही खुशमिजाज लड़का था। मैं उसे जितना जानती थी, वह डिप्रेशन में नहीं था। वह दुखी हो सकता है, उदास हो सकता है लेकिन डिप्रेशन बहुत बड़ी बात है। जिस सुशांत को मैं जानती हूं, वो डिप्रेस्ड नहीं था। एक्ट्रेस अंकिता ने बताया, उसे छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती थी। वह खेती करना चाहता था। उसने मुझसे कहा था कि, अगर कुछ नहीं हुआ तो मैं अपनी शॉर्ट फिल्म बना लूंगा, वह एक हीरो था, वह एक प्रेरणा था। टैलेंटेड था। उसने मेरे साथ अपने जीवन के 7 साल बिताए हैं, यह बेहद खूबसूरत वक्त था।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जिस सुशांत को मैं जानती हूं, वह एक छोटे शहर से आए थे। उन्होंने अपने दम पर खुद को यहां स्थापित किया था। उन्होंने मुझे एक्टिंग के साथ-साथ कई चीजें सिखाईं। किसी को भी पता है कि, सुशांत कौन और क्या थे। हर कोई लिख रहा है कि वह कितने डिप्रेस्ड थे, यह सब पढ़कर दुख होता है।"

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जिस सुशांत को मैं जानती हूं, वह एक छोटे शहर से आए थे। उन्होंने अपने दम पर खुद को यहां स्थापित किया था। उन्होंने मुझे एक्टिंग के साथ-साथ कई चीजें सिखाईं। किसी को भी पता है कि, सुशांत कौन और क्या थे। हर कोई लिख रहा है कि वह कितने डिप्रेस्ड थे, यह सब पढ़कर दुख होता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com