सुशांत सिंह को लेकर अनुभव सिन्हा ने किया कुछ ऐसा ट्वीट, फैंस हुए नाराज

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत पर एक ऐसा कमेंट कर दिया। जिसे देख सुशांत के फैंस काफी नाराज हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अनुभव को ट्रोल कर रहे हैं।
Sushant Singh Rajput and Anubhav Sinha
Sushant Singh Rajput and Anubhav SinhaSocial Media

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 1 साल होने को है। 14 जून को सुशांत सिंह के निधन को 1 साल हो जाएंगे। सुशांत के फैंस अब तक उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पहले इस मामले को मुंबई पुलिस ने अपने हाथ में लिया था लेकिन सुशांत के पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था। इस केस में सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी जैसी एजेंसी भी जांच में लगी। इसी बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत पर एक ऐसा कमेंट कर दिया। जिसे देख सुशांत के फैंस काफी नाराज हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अनुभव को ट्रोल कर रहे हैं।

अनुभव सिन्हा ने किया ट्वीट:

अनुभव सिन्हा ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया और इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित तमाम यूजर्स उन पर टूट पड़े। दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "एसएसआर सीजन 2 जल्द आ रहा है।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अनुभव सिन्हा ने ऐसा क्यों लिखा और वह क्या कहना चाहते हैं। लेकिन सुशांत के चाहने वालों ने ऐक्टर से जोड़कर डायरेक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट:

सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस ने अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर कमेंट कर उनकी क्लास लगाई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या तुम किसी के निधन का मजाक बना रहे हो।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "एसएसआर का नाम केवल नेम, फेम और पैसे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। देखना भगवान तुम्हें कैसे और कब भुगतवाएगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हॉ इतनी जलन, तुम्हारी बारी भी आएगी। पेशेंस तो रखो।"

आपको बता दें कि, पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। अभिनेता के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर दिवंगत अभिनेता के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब जब एक्टर की पहली पुण्यतिथि को कुछ ही दिन हैं, तो हाल ही में हुई उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com