बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला, वायरल हो रहा फोटो

सुशांत सिंह के निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनके फैंस उन्हें अभी भी श्रद्धांजलि दे रहें हैं। हाल ही में एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला
बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतलाSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनके फैंस द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में सुशांत सिंह के एक फैन ने उन्हें एक बहुत अच्छा ट्रिब्यूट दिया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहने वाले मूर्तिकार सुकांतो रॉय ने सुशांत का एक मोम का स्टैच्यू बनाया है। इस स्टैच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रही हैं।

बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला
बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतलाSocial Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक प्रतिमा बनाई है। यह प्रतिमा खूब चर्चा में है। मोम की बनी यह प्रतिमा देखने में हूबहू सुशांत जैसी ही है। इतना ही नहीं। इसे देखने पर लगता है मानों सुशांत खुद खड़े हैं। प्रतिमा में सुशांत काली पेंट, सफेद टी-शर्ट और डेनिम जैकेट के साथ सफेद जूते, कलाई में घड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह अपनी प्रतिमा में मुस्कुराते हुए जीवंत दिख रहे हैं। सुशांत की मौत के तुरंत बाद एक ऑनलाइन आंदोलन शुरू हो गया था। उनके फैंस और फॉलोअर्स उन्हें न्याय दिलाने की मांग करने लगे थे। उनके नाम पर कई ऑनलाइन मुहिम शुरू हुईं।

मूर्तिकार ने कही यह बात:

मूर्तिकार सुकांतो रॉय ने बताया कि, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की यह मूर्ति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि, वह सुशांत को बहुत पसंद करते थे। उनकी अचानक मौत से सुकांतों बहुत दुखी हुए। वह सुशांत को श्रद्धांजलि देना चाहते थे, इसलिए कला को जरिया बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया है।

बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला
बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतलाSocial Media

सुकांतों ने बताया, "यह प्रतिमा मैंने अपने संग्रहालय के लिए बनाई है। हालांकि, अगर उनके परिवार ने सुशांत की प्रतिमा के लिए अनुरोध किया है तो मैं एक नई प्रतिमा बनाऊंगा।" सुकांतों ने गुरुवार को सुशांत की मोम वाली प्रतिमा का अनावरण किया। सुकांतों ने बताया कि लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की तर्ज पर ही उन्होंने अपने घर में म्यूजियम बना रखा है, जहां पर वह मोम का प्रतिमाएं बनाकर रखते हैं। इसी म्यूजियम में वह सुशांत की प्रतिमा रखेगें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co