सुशांत की बहन नीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल, की थी डिप्रेशन पर बात

सुशांत सिंह की मौत को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की बहन नीतू सिंह और श्रुति मोदी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सुशांत की बहन नीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल
सुशांत की बहन नीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरलSocial Media

सुशांत की मौत को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। CBI आज (रविवार) तीसरे दिन भी इस मामले में आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व कुछ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत की बहन नीतू सिंह और श्रुति मोदी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, श्रुति सुशांत की मैनेजर थीं।

ये व्हाट्सऐप चैट सुशांत की बहन नीतू और श्रुति मोदी के बीच की है। 26 नवंबर 2019 की इस चैट से पता चलता है कि, सुशांत के परिवार को पता था कि, वो डिप्रेशन में थे। श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन भी सुशांत की बहन को भेजी थीं। नीतू सुशांत के डॉक्टर से मिलना भी चाहती थीं।

ये चैट में हुई बातचीत में साफ है कि, सुशांत के परिवार को पता था कि, वो डिप्रेशन में हैं। श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन भी सुशांत की बहन को भेजी थी। बहन सुशांत के डॉक्टर से मिलना भी चाहती थीं, यानी सुशांत का परिवार जो आरोप लगा रहा है कि, उन्हें SSR की बिगड़ती हालत के बारे में जानकारी नहीं थी वो गलत है।

सुशांत की बहन नीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल, की थी डिप्रेशन पर बात
सुशांत की बहन नीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल, की थी डिप्रेशन पर बातSocial Media

मालूम हो कि, मीतू सिंह ही सुशांत के साथ 8 से 13 जून तक थीं। ऐसे में मीतू से इन दिनों क्या हुआ और सुशांत के बारे में पूछा जाएगा, इसके अलावा मीतू का सामना सिद्धार्थ पिठाने, ड़ेश और नीरज से भी करवाया जाएगा। रिया की बात करें, तो उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका पर इल्जाम लगाया है कि, उन्होंने नशे में एक्ट्रेस से दुर्व्यवहार किया था। इस बारे में प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से पूछताछ होगी।

वहीं इस केस की जांच की बात करें, तो बताया जा रहा है कि, CBI रिया चक्रवर्ती का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है। आज रिया के साथ-साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से DRDO गेस्ट हाउस में पूछताछ हो रही है। CBI की टीम इसी गेस्ट हाउस में ठहरी है। मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद NCB भी इस केस की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com