सुशांत सिंह की बहन को नहीं मिली राहत, HC का FIR रद्द करने से इनकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया, जबकि प्रियंका के खिलाफ इस मामले में आगे कारवाई चलाने के आदेश दिए हैं।
सुशांत सिंह की बहन को नहीं मिली राहत
सुशांत सिंह की बहन को नहीं मिली राहतSyed Dabeer Hussain - RE

बॉम्बे हाईकोर्ट से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक मामले में उनकी बहनों पर दायर याचिका पर फैसला आ गया है। याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया, जबकि प्रियंका के खिलाफ इस मामले में आगे कारवाई चलाने के आदेश दिए हैं। बता दें, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसी एफआईआर को चुनौती देते हुए दोनों बहनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उसे रद्द करने की मांग की थी।

सुशांत की बहनों के वकील का कहना:

बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों का केस लड़ रहे एडवोकेट माधव थोराट ने कहा कि, प्रियंका अब हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। हाईकोर्ट का रुख करते हुए सुशांत की बहनों का दावा था कि, रिया के आरोपों से कोई संगीन अपराध नहीं बनता है।

ये है मामला:

रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर को दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहनों पर केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में रिया ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर यह आरोप लगाया था कि, उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था। सुशांत की मानसिक हालत जाने बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि, सुशांत को 8 जून को यह दवाइयां प्रिस्क्राइब की गई थीं और 14 जून को एक्टर ने खुदकुशी कर ली थी।

आपको बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि, वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इस पूरे मामले में कई महीनों तक विवाद जारी रहा। सुशांत की मौत की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया, तो इस केस से बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियों का नाम भी जुड़ा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com