ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कही ये बात

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज 48 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन ने शेयर किया अनसीन वीडियो
ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन ने शेयर किया अनसीन वीडियोSudha Choubey - RE

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज 48 साल के हो गए हैं। ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को जन्मदिन मना रहें हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहें हैं। इस खास मौके पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

सुजैन खान ने शेयर किया वीडियो:

सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने एक्स हस्बैंड ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को ऋतिक रोशन की कई फोटोज को मिलाकर बनाया गया है। इसमें उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे राई। आप कमाल के पिता हैं। रे और रिज (बच्चे ऋहान और ऋदान) आपको अपने जैसा पाकर बहुत खुशकिस्मत हैं। आपके सभी सपने और इच्छाएं पूरी हों।"

सुजैन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। सुजैन की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "मुझे तो ये समझ में नहीं आ रहा कि आपने इतने बड़े एक्टर और हैंडसम मैन को क्यों छोड़ा। लेकिन अब आपको पछतावा तो हो ही गया होगा कि, मैंने कितनी बड़ी गलती की है।"

बता दें कि, ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। ऋतिक रोशन की शादी संजय खान की बेटी सुजैन खान से हुई थी। हालांकि, सुजैन और ऋतिक रोशन का 2013 में तलाक हो गया था। ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2000 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों बेटे ऋहान और ऋदान के पेरेंट्स बने। हालांकि, शादी के 13 साल बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने आपसी सहमित से तलाक लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com