कंगना के मुंबई की PoK से तुलना करने पर भड़के बॉलीवुड सितारे
कंगना के मुंबई की PoK से तुलना करने पर भड़के बॉलीवुड सितारेSocial Media

कंगना के मुंबई की PoK से तुलना करने पर भड़के बॉलीवुड सितारे, किया ट्वीट

कंगना रनौत ने बीते दिन कहा था कि, मुंबई; पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) की तरह क्यों लग रहा है? कंगना के इस बयान पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहतीं हैं। कंगना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसके जरिए अपनी बात रख रहीं हैं। बीते दिन कंगना ने कहा था कि, उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इस बयान पर जवाब देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है, तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि, मुंबई; पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? कंगना के इस बयान पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया है।

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट:

स्वरा भास्कर ने कंगना के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "मुंबई में रहकर पिछले एक दशक से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक बाहरी महिला की हैसियत से बस ये कहना चाहती हूं कि, मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है। मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए आपकी लगातार कोशिशों और सेवा के लिए मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया।"

दीया मिर्जा ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "मुंबई मेरी जान। बीते करीब 20 सालों से यहां रह रही हूं और काम कर रही हूं। अपने बलबूते पर 19 साल की उम्र में मैं यहां आई थी। इस शहर ने मुझे दोनों बाहें फैलाकर गले लगाया और मुझे सुरक्षित रखा। एक महानगर, विविधता से भरा सुंदर शहर।"

रितेश देशमुख ने किया ट्वीट:

कंगना रनौत के मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) बताने पर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "मुंबई हिंदुस्तान है।"

उर्मिला मरतोड़कर ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है। यह महान शिवाजी महाराज की धरती है। मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है और उन्हें नाम और शोहरत दी है। केवल कृतघ्न लोग ही इसकी तुलना पीओके से कर सकते हैं।"

रेणुका श्हाणे ने किया ट्वीट:

रेणुका श्हाणे ने कंगना को जवाब देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "प्रिय कंगना रनौत मुंबई ऐसा शहर है जहां आपके बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है। लोग आपसे इस शहर का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं। आप मुंबई की तुलना पीओके से कैसे कर सकती हैं।"

सोनू सूद ने किया भी किया ट्वीट:

अभिनेता सोनू सूद ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कंगना को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "मुंबई .. यह शहर तक़दीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।" हालांकि सोनू सूद ने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन यूजर्स का मानना है कि, सोनू सूद ने अपने इस ट्वीट के जरिए कंगना के बयान की आलोचना की है।

कंगना ने कही थी ये बात:

कंगना ने अपने बयान में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा था, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि, मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com