अनुराग के सपोर्ट में बोलीं तापसी पन्नू, कहा-दोषी हुए तो तोड़ दूंगी संबंध

हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अनुराग का सपोर्ट करते हुए कहा, अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो वह उनके साथ सारे संबंध तोड़ देंगी।
अनुराग के सपोर्ट में बोलीं तापसी पन्नू
अनुराग के सपोर्ट में बोलीं तापसी पन्नूSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी तापसी पन्नू अपनी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसकी तापसी ने निंदा की है और उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग का साथ दिया है। तापसी ने अनुराग का साथ देते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा फेमिनिस्ट' बताया है। वहीं अब एक ताजा इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि, अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो वह उनके साथ सारे संबंध तोड़ देंगी।

हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया। तापसी ने अनुराग का सपोर्ट करते हुए कहा, "अनुराग महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। वह कभी भी किसी के साथ बदतमीजी नहीं करते। भले ही वह शख्स सार्वजनिक रूप से उनके प्रति दयालु क्यों न हो। उनकी क्रू टीम में में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर है और उनके पास केवल उनके बारे में कहने के लिए अच्छी चीजें हैं। अगर किसी का शोषण किया गया है, तो उसे जांच शुरू करने दें और सच सामने आने दें।"

दोषी पाए गए, तो तोड़ दूंगी संबंध:

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आगे कहा, "अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो मैं उनके साथ संबंधों को तोड़ने वाली पहली इंसान होऊंगी। लेकिन अगर जांच अधूरी है, तो मीटू आंदोलन की पवित्रता कैसे बरकरार रह सकती है? महिलाओं के आंदोलन को पटरी से उतारना गलत है। शक्ति का दुरुपयोग लिंग-विशेष नहीं है।" तापसी ने यह भी कहा कि, अपनी दृढ़ता से राय रखना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अगर मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां मैं क्या कहती हूं, तो मैं चुप क्यों रहती हूं? बोलने से मुझे बेहतर नींद आती है।"

बता दें कि, हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, अनुराग कश्यप ने साल 2014 में अपने घर पर उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसके बाद पायल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अनुराग ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com