'तारक मेहता...' की बबीता जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कार्रवाई पर रोक

टेलीविजन के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
'तारक मेहता...' की बबीता जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
'तारक मेहता...' की बबीता जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहतSocial Media

टेलीविजन का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वायरल वीडियो में जात‍िगत टिप्‍पणी (Casteist Slur) के मामले को लेकर मुनमुन दत्ता पर देश के 4 राज्‍य में केस दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई में इन चारों मामलों में कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। ये मामले राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में दर्ज कराए गए थे।

मुनमुन दत्ता को कोर्ट से मिली राहत:

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए मुनमुन दत्ता के ख‍िलाफ सभी चार राज्‍यों में दर्ज मामलों में आपराध‍िक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए चार राज्‍यों में दर्ज मामलों को एक जगह ट्रांसफर किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) द्वारा जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद कई राज्यों में बबीता जी के खिलाफ माफी मांगने के बाद भी केस दर्ज कराया गया था।

इस वीडियो को लेकर हुआ विवाद:

दरअसल, हाल ही में कुछ दिनों पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो मुनमुन कहती हैं कि, "मैं यूट्यूब पर जल्द अपना डेब्यू करूंगी और इसके लिए मैं अच्छा दिखना चाहती हूं। इसी दौरान मुनमुन एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। मुनमुन का ये वीडियो वायरल हुआ और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था।

विवाद बढ़ने के बाद मुनमुन ने मांगी माफ़ी:

बता दें कि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद बहुत बढ़ गया। विवाद बढ़ता हुआ देख मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी थी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि, "अलग भाषायी क्षेत्र से होने के कारण उक्त शब्द के अर्थ को वह नहीं जानती थीं। वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और उनका किसी के बारे में ऐसा गलत बोलने का बिल्कुल इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि, हर जाति, समुदाय, धर्म के लोगों का देश और समाज के विकास में योगदान है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com