तैमूर ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति
तैमूर ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्तिSocial Media

तैमूर ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, करीना कपूर ने की शेयर

आज देशभर में गणेश चतुर्थी 2020 मनाई जा रही है। इस मौके पर तैमूर अली खान ने खुद अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति बनाई है।

आज देशभर में गणेश चतुर्थी 2020 मनाई जा रही है। इस मौके पर आम लोगों से लेकर खास तक हर कोई अपने-अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करता है। वहीं आज कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने घर पर गणपति को लेकर आए हैं। इस बीच तैमूर ने अपने हाथों से ही गणपति बप्पा की मूर्ति बना ली है। उन्होंने मूर्ती को पूरी तरह से बनाकर हाथ जोड़कर गणेश मूर्ती के सामने पूजा भी की। करीना कपूर ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर:

करीना कपूर ने तैमूर की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर अली खान गणपति के आगे वंदना करते हुए भी दिख रहें हैं। इस लेगो गणपति को तैमूर ने बनाया है। करीना कपूर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "गणपति सेलिब्रेशन इस साल कुछ अलग हो सकता है... लेकिन टिम ने हमारे लिए खूबसूरत लेगो गणेशजी बनाकर इस बात का ख्याल रखा कि त्यौहार में कमी नहीं रहनी चाहिए।"

तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि, भगवान गणेश को बनाने में तैमूर ने कुछ रंगीन लेगो ब्लॉक का उपयोग किया है। तैमूर को अपनी रचना के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया है।

बड़े भाई बनने वाले हैं तैमूर:

करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में स्टेटमेंट जारी किया था कि, वे दोबारा पैरंट्स बनने जा रहे हैं। खबर है कि, प्रेग्नेंसी ब्रेक लेने से पहले वह आमिर खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी।

बता दें कि, करीना कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं। बीते दिनों करीना तब जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं जब सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे के बारे में एनाउंसमेंट की थी। करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co