पांच साल के हुए तैमूर अली खान, करीना कपूर ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का बड़ा बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज जन्मदिन है। तैमूर आज 5 साल का हो गया है।
पांच साल के हुए तैमूर अली खान, करीना कपूर ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
पांच साल के हुए तैमूर अली खान, करीना कपूर ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाईSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का बड़ा बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज जन्मदिन है। तैमूर आज 5 साल का हो गया है। करीना कपूर इस समय कोरोना पॉजिटिव हैं और आइसोलेशन में हैं। आइसोलेशन में रहकर करीना कपूर अपने दोनों बेटों को बहुत मिस कर रही हैं। अब आज तैमूर अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने बर्थडे की बधाई दी है।

करीना कपूर खान ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने बेटे तैमूर अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर अली खान का एक वीडियो शेयर किया है। ये उनके बचपन का है, जब वह चलना सीख रहे थे। इस वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस को तैमूर का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

करीना कपूर ने तैमूर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "तुम्हार पहला कदम और पहला गिरना, मैं इसे बहुत ही गौरव के साथ इसे रिकॉर्ड किया है। ये तुम्हारा पहला या आखिरी कदम नहीं है, मेरे बेटे लेकिन मैं एक चीज हमेशा से जानती हूं। तुम हमेशा खुद को उठाओंगे और सिर ऊंचा करके चलोगे क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो। हैप्पी बर्थडे मेरी हार्टबीट, मेरे टिम टिम, कोई भी तुम्हारी तरह नहीं है मेरे बेटे।"

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, तैमूर अली खान चलना सीख रहे हैं। वह एक-दो कदम चलते हैं और फिर गिर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ करीना के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और तैमूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में अमृता अरोड़ा शामिल है, जिन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट के साथ ही लिखा है, "टिम टिम।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com