साउथ एक्टर विवेक को आया हार्ट अटैक, एक दिन पहले लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

साउथ के जाने-माने अभिनेता विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साउथ एक्टर विवेक को आया हार्ट अटैक
साउथ एक्टर विवेक को आया हार्ट अटैकSocial Media

कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में उग्र रूप में देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, साउथ के जाने-माने अभिनेता विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साउथ इंडियन कॉमेडियन विवेक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो एक्टर को हाल ही में हार्ट अटैक आया है और अभी उनकी हालत गंभीर है।

ICU में एडमिट हैं विवेक:

रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर को चेस्ट पेन था। इसके बाद उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐक्टर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि, एक्टर को हार्ट अटैक आया था। वह डॉक्टर्स की टीम की कड़ी निगरानी में हैं। वहीं, कुछ ही देर में हॉस्पिटल द्वारा ऐक्टर के हेल्थ अपडेट को लेकर स्टेटमेंट भी जारी किया जाएगा। वह मौजूदा समय में ICU में एडमिट हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

हाल ही में लगवाई थी वैक्सीन:

बता दें कि, 15 अप्रैल को ऐक्टर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। विवेक अपने दोस्त के साथ Omandurar सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए गए थे। इसके बाद वह मीडिया से भी बातचीत की, जहां उन्होंने बताया था कि, कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए उन्होंने प्राइवेट अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल क्यों चुना। ऐसे में अब वैक्सीन लेने के एक दिन बाद तबीयत खराब होना, हर किसी के लिए चिंता जा विषय हो गया है। फैंस को जैसी इस बात की सूचना मिली की उनका चहेता कलाकार अस्पताल में हैं, लगातार वह उनके ठीक होने की दुआ करने लगे हैं।

आपको बता दें कि, अभिनेता विवेक को आखिरी बार धर्म प्रभु की भूमिका में देखा गया था, जिसमें हरीश कल्याण मुख्य भूमिका में थे, 2012 की हिंदी फिल्म विक्की डोनर की तमिल रीमेक। अपनी वर्तमान परियोजनाओं के लिए, विवेक कमल हासन की भारतीय 2 का हिस्सा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com