आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं तारा सुतारिया, एक्ट्रेस ने खुद कबूला

अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है।
आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं तारा सुतारिया
आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं तारा सुतारियाSocial Media

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुकी अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। वहीं तारा सुतारिया को आदर जैन संग उनकी फै​मिली पार्टीज में भी देखा जाता है। लेकिन दोनों ने कभी भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि आदर और तारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में तारा सुतारिया ने पहली बार आदर जैन संग रिश्ते पर बात की है।

तारा सुतारिया ने की आदर संग रिश्ते पर बात:

तारा सुतारिया ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस इंटव्यू में जब उनसे आदर संग डेटिंग पर सवाल किया गया, तब तारा ने बड़ी ही खूबसूरती से उसका जवाब दिया। तारा ने कहा, "वह किसी भी ऐसे रिश्ते को छिपाने में वह यकीन नहीं करती जो काफी 'सुंदर' हो। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते कई बार सेलेब्स अपने रिश्ते को लेकर चुप रहते हैं।"

तारा सुतारिया ने आगे कहा, "उनका ऐसे मानना है कि, अगर आप किसी भी इंसान के साथ रिश्ते में हैंं, तो ये बात पूरी तरह से साफ है कि, वो रिश्ता बहुत पवित्र और पर्सनल है। वहीं फिल्मी लाइन में काफी कम चीजें ऐसी होती हैं, जो निजी होती हैं। इसी वजह से कई बार रिश्तों को लेकर उस पर रिएक्शन देना और उसे सबके सामने शेयर करना पसंद नहीं किया जाता है।"

तारा ने कहा, "अगर मुझे लगता है कि कोई चीज सुंदर, अद्भुत और जादू से भरी है। ऐसी जीजें कई लोगों के जीवन में होती हैं। मुझे नहीं लगता कि, ऐसा चीजें छुपानी चाहिए, जो खूबसूरत हैं। हालांकि अबतक मैंने रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की है। ऐसे में लोग वहीं सोचेंगे जो वह सोचना चाहते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co