टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद का निधन, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उनके फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन हो गया है।
Tiger Shroff fitness trainer Kaizad passed away
Tiger Shroff fitness trainer Kaizad passed awaySudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उनके फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का बुधवार दोपहर को निधन हो गया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर पोस्ट:

टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कैजाद के निधन का कारण अभी तक उनके परिवार वालों और दोस्तों ने नहीं बताया है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने फिटनेस ट्रेनर कैजाद की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर।" इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और अभिवादन करने वाली इमोजी भी शेयर की है।

Tiger Shroff fitness trainer Kaizad passed away
Tiger Shroff fitness trainer Kaizad passed awaySocial Media

मुंबई में फिटनेस एकेडमी चलाते थे कैजाद:

बता दें कि, फिटनेस ट्रेनर कैजाद मुंबई में अपनी एक फिटनेस एकेडमी चलाते थे। वो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को वर्कआउट, एक्सरसाइज और डाइट प्लान तैयार करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, सेलिब्रिटी ट्रेनर होने की वजह से उन्हें कितने चैलेंज्स का सामना करना पड़ता है। कैजाद के निधन की खबर सुनने के बड़ा पूरी फिटनेस इंडस्ट्री शॉक में है। उनके निधन का कारण किसी को नहीं पता है, लेकिन उनके दोस्त पुणे के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' के यूके शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर भारत लौटे हैं। जहां फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को फिल्माया गया था। अहमद खान के निर्देशन में बनी रही हैं इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा टाइगर फिल्म 'गणपत' में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com