टाइगर श्रॉफ ने दी ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने भी अपने गुरु ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई दी है।
टाइगर श्रॉफ ने दी ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्ट
टाइगर श्रॉफ ने दी ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्टSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से लाखों फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की बॉलीवुड हस्तियां भी खास मौके ऋतिक को बधाई दे रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी अपने गुरु ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई:

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने गुरु ऋतिक रोशन के बर्थडे पर फिल्म 'वॉर' एक्शन सीन शेयर कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा है, "आपका यह साल शानदार हो गुरूजी! आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे।" टाइगर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि, अभिनेता टाइगर श्रॉप और ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में दोनों ने गुरू और शिष्य की भूमिका निभाई थी और फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

बॉलीवुड में 20 साल के लंबे करियर में ऋतिक रोशन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऋतिक रोशन की पहली ही फिल्म 'कहो न प्यार है' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म से वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद ऋतिक रोशन की कई फिल्में आईं, जिनमें फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी मिलेगी न दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3, काबिल, सुपर 30 और वार जैसी फिल्में शामिल हैं।

वहीं अगर टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म 'गणपत' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। चर्चा है कि, फिल्म में वह नुपूर सेनन और नोरा फतेही के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com