एक्टर Pearl V Puri को रेप केस में नहीं मिली जमानत, अब 15 जून को सुनवाई

रेप केस मामले में अभिनेता पर्ल वी पुरी की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया है।
एक्टर Pearl V Puri को रेप केस में नहीं मिली जमानत
एक्टर Pearl V Puri को रेप केस में नहीं मिली जमानतSocial Media

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में उनकी मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया है। नाबालिग से रेप के आरोप में उन्हें 4 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पर्ल वी पुरी ने दायर की थी याचिका:

नाबालिग से रेप के आरोप में पर्ल वी पुरी के खिलाफ वसई विरार पुलिस स्टेशन में पोस्को के तहत केस दर्ज किया गया था। बता दें, 4 जून को गिरफ्तारी के बाद 5 जून को पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी जमानत खारिज कर दी गई और ऐक्टर को जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया था। उसी दिन पर्ल वी पुरी ने दोबारा जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

15 जून को होगी अगली सुनवाई:

रिपोर्ट के मुताबिक, पर्ल वी पुरी की उस जमानत याचिका को एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। अब अगली सुनवाई 15 जून को होगी। वहीं इस मामले में हाल ही पीड़िता की मां की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं और उन्हें पीड़िता के पिता द्वारा झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

पीड़िता की मां ने कही यह बात:

उसने अपनी तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उसने कहा गया था कि, पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं और उन्हें पीड़िता के पिता द्वारा झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि, उसका और उसके पति का झगड़ा चल रहा है और वो ऐसा करके कोर्ट में ये जताना चाहता है कि, मैं अच्छी मां नहीं हूं, मैं बच्ची का अच्छे से ख्याल नहीं रख पा रही हूं और बच्ची की कस्टडी उसे मिल जाए।

एक्टर के समर्थन में कई दिग्गज:

वहीं अभिनेता पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर, दिव्या खोसला और निया शर्मा सहित कई सेलेब्रिटी ने समर्थन किया था। वहीं, एकता कूपर और दिव्या खोसला का कहना है कि, पर्ल को नाबालिग के पिता द्वारा फंसाया जा रहा है। तब से इस मामले में बहुत सारे मोड़ आए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com