पर्ल वी पुरी को रेप केस में मिली जमानत, इन सेलेब्स ने किया एक्टर का सपोर्ट

टेलीविजन के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस करिश्‍मा तन्‍ना ने फैंस को दी है।
पर्ल वी पुरी को रेप केस में मिली जमानत
पर्ल वी पुरी को रेप केस में मिली जमानतSocial Media

टेलीविजन के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में जमानत मिल गई है। बता दें, पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक्टर को कथित तौर पर 4 जून की रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अब एक्टर को जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस करिश्‍मा तन्‍ना ने फैंस को दी है।

करिश्‍मा तन्‍ना ने शेयर किया पोस्ट:

टीवी ऐक्‍ट्रेस और पर्ल की एक्‍स गर्लफ्रेंड करिश्‍मा तन्‍ना ने फैंस को जानकारी दी कि, पर्ल को बेल मिल गई है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर ऐक्‍टर के साथ तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सत्‍यमेव जयते। सच की जीत होती है और वह जीत गया।" इसके साथ उन्‍होंने #istandwithpearl #truthneverhides जैसे हैशटैग्‍स का इस्‍तेमाल किया है।

इन सेलेब्स ने किया पर्ल का सपोर्ट:

बता दें, इससे पहले इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्‍टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्‍योति, अली गोनी जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पर्ल के बचाव में उतरे थे। सभी ने इस खबर को खारिज किया और कहा कि, पर्ल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

एकता कपूर ने शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट:

एकता कपूर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा हैं , "क्या मैं एक बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले ... या किसी भी तरह के छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करूंगी? लेकिन जो मैंने कल रात से अब तक देखा, वह मानव भ्रष्टता की निम्नता थी। मानवता इस स्तर तक कैसे जा सकती है? जो लोग एक-दूसरे से परेशान हैं, वे कैसे ऐसे हो सकते हैं, किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी लड़ाई में घसीटें? एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?"

एकता कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "बच्ची की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि, पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। यह उसका पति है, जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है। वो यह साबित करना चाहता है कि, एक सेट पर काम करने वाली कामकाजी मां अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती। अगर यह बात सच है तो यह बेहद गलत है।"

अनीता हसनंदानी ने शेयर किया पोस्ट:

एकता कपूर के अलावा 'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी ने अपने को-स्टार एक्टर पर्ल वी पुरी का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। अनीत ने अपनी पोस्ट में पर्ल का बचाव करते हुए लिखा है, "कि ये सच नहीं है, लेकिन जल्द ही सच्चाई क्या है, ये सबके सामने आएगी..आई स्टैंड विद पर्ल।"

ये है पूरा मामला:

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 जून को एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि, ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com